दुनिया

पीएम मोदी के दौरे से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन में करवाए थे ये काम, अब खुद कर दिया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्यालय का दौरा किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाए और यह साफ-सुथरा दिखे.

टेंट को हटवाया गया

ट्रंप ने न्याय विभाग (डीओजे) में भाषण देते हुए कहा, “हमने कहा कि स्टेट डिपार्टमेंट के ठीक सामने बहुत सारे टेंट हैं. उन्हें हटाना होगा और उन्होंने उन्हें तुरंत हटा दिया. हम एक ऐसी राजधानी चाहते हैं जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन सके.”

ट्रंप ने खुलासा किया

ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, ये सभी पिछले डेढ़ सप्ताह में मुझसे मिलने आए थे. मैं नहीं चाहता था कि वे टेंट देखें. मैं नहीं चाहता था कि वे वॉल पेंटिंग्स देखें. मैं नहीं चाहता था कि वे सड़कों पर टूटे हुए अवरोध और गड्ढे देखें. और हमने इसे सुंदर बना दिया.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकी राजधानी पूरी तरह से साफ हो जाए.

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कोशिश

ट्रंप ने वाशिंगटन के मेयर म्यूरियल बोसर की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम अपने शहर को साफ कर रहे हैं. हम इस महान राजधानी को साफ कर रहे हैं और हम अपराध नहीं होने देंगे, हम अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम भित्तिचित्रों को हटा देंगे, हम तंबू हटा रहे हैं और हम प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि बोसर अच्छा काम कर रहे हैं.

ट्रंप ने की थी पीएम मोदी की मेजबानी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की मेजबानी की थी. उनकी यह यात्रा, व्हाइट हाउस में ट्रंप का दूसरा कार्यकाल शुरू करने के तीन सप्ताह के भीतर हुई थी. दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लेयर हाउस में रुके – एक ऐतिहासिक गेस्ट हाउस जो व्हाइट हाउस का 70,000 वर्ग फुट का विस्तार है.

यह भी पढ़ें- PM Modi पहुंचे अमेरिका, एक्स पर लिखा- “भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं”

अपने ओवल ऑफिस में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अपने ‘मित्र नरेंद्र मोदी’ का व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए ‘बहुत खुश’ हैं. जब दोनों नेता व्हाइट हाउस में मिले तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को अपनी किताब ‘अवर जर्नी टुगेदर’ की एक हस्ताक्षरित प्रति भी भेंट की और लिखा ‘आप महान हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

16 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

22 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

34 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

43 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

47 minutes ago