देश

वीवीएस लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे. लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं और वह वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड ऑफ क्रिकेट हैं.

चंपत राय से की मुलाकात

वीवीएस लक्ष्मण ने अयोध्या पहुंचकर कारसेवकपुरम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात की है. कैप, टी-शर्ट और जीन्स में वीवीएस लक्ष्मण सफेद रंग की कार से उतरे, जहां स्थानीय कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया. इसके बाद लक्ष्मण ने चंपतराय से मुलाकात की.

चंपतराय विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. चंपतराय के अनुसार, 2020 में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में भक्तों की संख्या बहुत बढ़ी है. अब हर दिन लगभग 75,000 लोग श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं, जबकि मंगलवार और शनिवार को यह संख्या 1 लाख तक पहुंच जाती है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद, एक साल में करीब 4 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं.

उन्होंने 13 मार्च को एक कार्यक्रम में कहा था, “अयोध्या 2011 तक सिर्फ 60,000 की आबादी वाला एक छोटा शहर था, 2018 में नगर निगम बनने के बाद यहां तेजी से बदलाव हुए. पहले यहां की सड़कें संकरी थीं और सफाई भी बड़ी समस्या थी, लेकिन 2017 से सरकार ने सुनियोजित विकास और रोजाना सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की.”अब वीवीएस लक्ष्मण ने अयोध्या का दौरा किया है.

टेस्ट में 281 रनों की कालजयी पारी खेली

लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट में अपने स्टाइलिश खेल, कलाई की जादूगरी और कोलकाता टेस्ट में 281 रनों की कालजयी पारी के कारण जाने जाते हैं. यह पारी साल 2001 में 14 मार्च के दिन कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई थी. लक्ष्मण ने उस मैच में राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर 376 रनों की साझेदारी की थी. भारतीय टीम के टेस्ट मैच जीतने में इस पारी और साझेदारी ने अहम योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें- ‘सावरकर कोई धार्मिक आदमी नहीं थे, उनका खान-पान भाजपा को हजम नहीं होगा,’ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

लक्ष्मण ने बीते कल यानी 14 मार्च को इस यादगार जीत का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पारी की झलकियों को दर्शाते वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “एक यादगार टेस्ट जीत का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात थी.” दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 134 टेस्ट मैच और 86 एक दिवसीय मैच खेले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

7 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

9 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

16 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

22 minutes ago