Categories: देश

बिहार: जहरीली शराब मामले में दो एसआईटी का गठन, शराबियों की पहचान जारी

Bihar Liquor Tragedy: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर और मोहमदपुर थाना अंतर्गत कथित जहरीली शराब पीने से हुए दो लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है.

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर और मोहम्मदपुर इलाकों में कथित तौर पर शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई. हमने जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया है, जो शराब या जहरीली शराब पीने वालों की पहचान कर रही है. हम लोगों की छापेमारी जारी है. हमने 200 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है, इसके परिणामस्वरूप कई शराबियों समेत अन्‍य की गिरफ्तारियां हुई हैं.

जहरीली शराब से अब तक 47 लोगों की मौत

वहीं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस घटना पर दुख जताते हुए समाज को जागरूक होने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है. हम लोग कोशिश करेंगे क‍ि लोगों को जागरूक कर सकें. समाज के अंदर ऐसा वातावरण तैयार हो कि लोग शराब का सेवन न करें. कुछ बिचौलिया लोग इस काम में लगे हुए हैं. इससे ऐसी दुखद घटना हुई है. बिहार सरकार इसके लिए छानबीन कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन-कौन लोग हैं. सरकार ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा द‍िलाएगी. दरअसल बिहार के सिवान, छपरा और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है.

आईएएनएस

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 minute ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

22 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

46 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago