मनोरंजन

जब गुस्से में सनी देओल ने दबा दिया था Anil Kapoor का गला, शूटिंग सेट पर मचा हंगामा, रुकने लगी थीं सांसें

Sunny Deol-Anil Kapoor fight scene: फिल्मों में साथ काम करते हुए सितारों के बीच अक्सर गहरी दोस्ती हो जाती है. हालांकि, हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता. फिल्मी दुनिया में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन जाते हैं. इनके बीच की कड़वाहट न सिर्फ उनके रिश्तों को खराब कर देती है, बल्कि निर्माता-निर्देशक भी परेशान हो जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा अनिल कपूर और सनी देओल से जुड़ा है. एक बार फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने वास्तव में अनिल कपूर का गला दबा दिया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्या थे वो किस्से.

अनिल-सनी देओल के बीच हुई फाइटिंग

अनिल कपूर ने 70 के दशक में हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था और उनके आने के एक दशक से ज्यादा समय के बाद 1983 में सनी देओल इंडस्ट्री में आए. 80 के देशक के अंत के सालों में इन दोनों ने साथ में 3 फिल्में की. दो फिल्मों तक तो सब अच्छा चल रहा था लेकिन तीसरी फिल्म में बात ऐसी बिगड़ी की फिर इन दोनों के बीच शूटिंग के दौरान लड़ाई हो गई और स्क्रीन पर कभी साथ नहीं दिखे.

सनी देओल को आया गुस्सा

यह घटना 1989 की है जब सनी देओल और अनिल कपूर उस समय फिल्म ‘जोशीले’ की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में दोनों स्टार्स पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले थे. उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी फिल्म का हिस्सा थीं. जब फिल्म के क्रेडिट्स में अनिल कपूर का नाम पहले दिखाया गया, तो सनी देओल को यह बात अच्छी नहीं लगी और वे काफी गुस्सा हो गए. हालांकि, निर्देशक शेखर कपूर के समझाने पर सनी ने यह मामला वहीं खत्म कर दिया.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने ली राहत की सांस, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, जानिए कब होगी रिलीज?

शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का दबाया गला

इसके बाद सनी देओल और अनिल कपूर फिल्म ‘राम अवतार’ में साथ काम करने वाले थे. फिल्म में दोनों के बीच एक एक्शन सीन था, जिसमें सनी को हल्के से अनिल का गला दबाना था. लेकिन, जब सीन की शूटिंग शुरू हुई, तो अचानक सनी देओल ने सचमुच अनिल कपूर का गला दबा दिया जिसे उनकी सांस अटकने लगीं.  यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली थी, और समझ में नहीं आया कि सनी ने ऐसा क्यों किया.

डायरेक्टर ने किया था बीच-बचाव

कहा गया कि डायरेक्टर ‘कट’ बोलते रहे लेकिन सनी ने अनिल को नहीं छोड़ा. आखिरकार डायरेक्टर और बाकी क्रू ने जाकर सनी के चंगुल से अनिल को बचाया. कहा जाता है कि बाद में जब अनिल ने मीडिया के सामने ये बात कही तो सनी को और खराब लगा. इस तरह, उस दौर में एक्टर्स की कई हिट जोड़ियों को देखने वाली जनता को दो बड़े स्टार्स अनिल कपूर और सनी देओल फिल्म में दोबारा एक साथ नहीं दिखे औन दोनों के बीच में दूरियां आ गई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

16 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

18 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

30 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

44 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

52 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

54 minutes ago