देश

विजिलेंस के अनुमान से ज्यादा मालदार निकला जहानाबाद का DSP, जांच एजेंसियों को मिले 10 ट्रक

Patna: जहानाबाद के DSP मुख्यालय संजीव कुमार को लेकर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के अनुमान से संजीव कुमार ज्यादा मालदार निकले हैं. DSP कुमार ने बड़ी मात्रा में काली कमाई कर कई चल-अचल संपत्ति बनाई है. बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने एफआईआर में जितनी संपत्ति बताई है. उनके पास उससे ज्यादा की काली कमाई से बनाई संपत्ति मौजूद है.

जांच एजेंसी ने इनके कई ठिकानों पर रेड की. जहां से एजेंसियों को इनके पास से कुल 10 ट्रक मिले हैं. जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

विजिलेंस की टीम को मिले 38 लाख के गहने

ये सभी ट्रक इनकी पत्नी के नाम पर हैं. विजिलेंस की टीम को इसके बारे में तब जानकारी लगी जब वो इनके खगड़िया स्थित ठिकाने पर छापेमारी की. वहीं पटना स्थित घर से विजिलेंस की टीम को 38 लाख के गहने भी मिले हैं.

SVU के अनुसार इनकी पत्नी के नाम से कई बैंकों में अकाउंट मिले हैं. जिसमें पटना का ICICI बैंक भी शामिल है. SVU इस मामले की जांच कर रही है.

भू-माफियाओं से सामने आया कनेक्शन

संजीव कुमार का पटना के रामनगरी के सेक्टर -3 में चार मंजिला मकान है. जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है. बताया जा रहा है कि संजीव कुमार ने अपने 30 सालों की नौकरी में खूब काली कमाई की. उनके भू-माफियाओं से संबंध भी सामने आ रहे हैं. उसने खगड़िया में भी एक बड़ी बिल्डिंग खड़ी कर रखी है. जिसमें अस्पताल चलता है. बताया जा रहा है कि, जब इसकी पोस्टिंग खगड़िया में थी तब इसने भू-माफियाओं के साथ मिलकर कई प्रॉपर्टी खरीदी. जिसमें पटना, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं. जहां सिर्फ बेगूसराय में ही इसने 4 जगहों पर खेती की जमीन खरीदी.

ये भी पढ़ें- नहीं बंद होगी लाडकी बहिन योजना…,आदिवासी दिवस के मौके पर अकोला में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

1994 में बिहार पुलिस में नौकरी की शुरुआत की

संजीव कुमार ने 1994 में बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी की शुरुआत की थी. प्रमोशन के बाद वो इंस्पेक्टर और बाद में DSP बने. 30 साल की नौकरी में संजीव कुमार ने खूब माल कमाया. उन्होंने बिहार के कई जगहों पर करोड़ों रुपये के घर और जमीनें खरीदी. इसके अलावा 10 ट्रक व जमीनें भी खरीदने का मामला अब प्रकाश में आ गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

29 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago