देश

PM Modi 20 जून को सिवान के जसौली गांव में करेंगे जनसभा, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बिहार के जसौली गांव को भव्य रूप से सजाया गया है. करीब 8 एकड़ में शानदार मंच बना है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है. फिलहाल सिवान जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक तैयारियों में जुटे हुए हैं.

स्वागत के लिए सजाया गया जसौली गांव, तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन और एजेंसियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जसौली गांव में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. एसपीजी, बीएसएफ, बिहार पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है.

प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए बनाए गए हेलीपैड की सुरक्षा का भी मॉक ड्रिल भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से किया गया. हेलीपैड की तकनीकी जांच और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम ने निरीक्षण किया.

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिन कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार की धरती पर पधार रहे हैं. वो ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के साथ-साथ देश को परिवारवाद से मुक्ति का संदेश देने आ रहे हैं.” विजय कुमार सिन्हा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में सिवान पहुंचें और बिहार को बर्बादी की राजनीति से मुक्त कराने के इस आंदोलन में प्रधानमंत्री का साथ दें.”

10 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेगें पीएम 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक, पीएम मोदी सिवान से बिहार के नगर विकास के क्षेत्र में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.. इसके साथ कई ऐसी योजनाएं हैं, जो बिहार को समर्पित करने का काम पीएम मोदी करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.


 

ये भी पढ़ेः FTA से भारत-ब्रिटेन व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, निवेश के नए रास्ते खुलेंगे: पीयूष गोयल


-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

21 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

2 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

2 hours ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

2 hours ago