देश

पीएम मोदी शुक्रवार से बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वह तीनों राज्यों में जल, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव 20 जून को बिहार के सिवान में होगा, जहां वह दोपहर 12 बजे से विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस मौके पर प्रधानमंत्री वैशाली से देवरिया के बीच नई रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 400 करोड़ रुपए से अधिक है. साथ ही, इस रूट पर नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे, जो मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी, जिससे उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी मरहौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा. यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है.

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नमामि गंगे योजना के तहत प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वह बिहार के विभिन्न शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और सीवेज परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री 500 मेगावाट ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना की भी आधारशिला रखेंगे, जो मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और सिवान जैसे 15 ग्रिड सबस्टेशनों पर लगाए जाएंगे.

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिहार में 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जाएगी और 6,600 से अधिक परिवारों को घर की चाबियां सौंपी जाएंगी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जाएंगे, जहां वह भाजपा सरकार के राज्य में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

यहां वह 18,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और कृषि अवसंरचना शामिल हैं. 21 जून को प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

यह आयोजन समुद्र तट पर आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री लाखों लोगों के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग करेंगे. इस वर्ष की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, जो मानव और पृथ्वी के स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को दर्शाती है.


ये भी पढ़ें: UP News: सिद्धार्थनगर के 17 लोग ईरान में फंसे, परिजनों को सता रही चिंता


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

4 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

5 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

23 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

31 minutes ago