Priyanka Gandhi Remark Row
Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर उनका सम्मान नहीं खरीदा जा सकता है. यह पैसा चुनावी स्टंट है जिससे महिलाओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है.
प्रियंका गांधी ने कहा,
“हम सबके अलग-अलग संघर्ष हैं लेकिन इन संघर्षों को शक्ति में बदलना जरूरी है. हम आपके सम्मान के लिए काम करेंगे और बिहार की महिलाओं को 25 लाख रुपये का बीमा देंगे.”
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठाती हैं लेकिन सरकारें उनके योगदान को नजरअंदाज करती हैं.
महिलाओं से संवाद करते हुए प्रियंका ने उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की सलाह दी. उन्होंने कहा,
“आपकी ताकत को अब राजनीतिक पार्टियां समझ रही हैं इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं. उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना सरकार नहीं बन सकती है. आप अपनी शक्ति और सम्मान को पहचानिए और 10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए.”
प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है ताकि महिलाओं को बराबरी और सम्मान मिल सके. उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय और सम्मान के लिए नई सरकार लानी होगी. नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार को हराना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें-राजधानी में गूंजेगी नेतृत्व की आवाज, महासम्मेलन से मिलेगी भविष्य को नई दिशा
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है जिसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 10 हजार रुपये दिए गए हैं. इस योजना पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सरकार महिलाओं के सम्मान को पैसों में तौल रही है और चुनावी फायदे के लिए यह कदम उठाया गया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…