देश

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बदला ‘अटल बिहारी वाजपेयी पार्क’ का नाम, हमलावर हुई बीजेपी

बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है. अब फिर से इस पार्क को ‘कोकोनट पार्क’ के नाम से जाना जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी पार्क कंकड़बाग में स्थित है. पहले इस पार्क को इसी नाम से जाना जाता था. साल 2018 में कोकोनट पार्क का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी पार्क कर दिया गया था.

अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का बदला नाम

तेज प्रताप यादव के इस फैसले को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि साल 2018 में इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क से अटल बिहारी वाजपेयी पार्क कर दिया गया था, लेकिन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से इसका नाम बदलने का ऐलान किया है. एक तरफ नीतीश कुमार अटलजी की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हैं और दूसरी तरफ उनकी सरकार के मंत्री नाम बदल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol Residence: अब नहीं होगा सनी देओल का बंगला नीलाम, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बतायी ये वजह तो कांग्रेस बोली- ‘तकनीकी कारणों’ का कौन है कारण ?

बीजेपी ने नाम बदलने पर जताया विरोध

अरविंद कुमार सिंह ने आगे कहा कि इस तरह की राजनीति और ऐसे फैसलों का बीजेपी पूरी तरह से विरोध करती है. सरकार इस पार्क का नाम बदलने के फैसले को रद्द करे. हालांकि पार्क का नाम बदलने के बाद भी अभी तक अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का बोर्ड लगा हुआ है. इसके अलावा पार्क के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago