देश

पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की रेटिंग में भारी गिरावट, रेटिंग एजेंसी के मानदंडों पर उठ रहे हैं सवाल

Poonawalla Housing Finance: AAA-रेटेड वित्तीय संगठन पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की रेटिंग में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केयर रेटिंग्स ने कंपनी की रेंटिंग को AAA से घटाकर AA-कर दिया है. इससे पूनावाला परिवार की भागीदारी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की क्रेडिट रेटिंग में हाल ही में तीन पायदान की गिरावट ने निस्संदेह वित्तीय उद्योग को झटका दिया है. कंपनी की साख, जिसे कभी सुरक्षा और विश्वसनीयता का उच्चतम स्तर पर माना जाता था, अब रेटिंग गिर जाने से कंपनी को भी झटका लगा है. बता दें कि पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को पूनावाला फैमिली ने कथित तौर पर एक प्राइवेट इक्विटी फर्म टेक्सास पैसिफिक ग्रुप को बेच दिया है.

रेटिंग मानदंड पर उठ रहे हैं सवाल

हालांकि, पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस की रेटिंग कम करने को लेकर केयर रेटिंग के मूल्यांकन मानदंडो को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि क्या डाउनग्रेड पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस के प्रदर्शन पर आधारित है. कंपनी के ऑनरशिप चेंज होने से इसपर प्रभाव पड़ा है. बिक चुके पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस के लोन के संबंध में पूनावाला परिवार ने गारंटी दी है इस बात की अटकलें लगाई जा रही है. इससे यह भी सवाल उठता है कि क्या पूनावाला आर्थिक स्थिति ने भी डाउनग्रेड निर्णय में कोई भूमिका निभाई है. अगर पूनावाला ने कंपनी के लोन को खुद की गारंटी पर लिया था तो यह कंपनी के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: कांग्रेस की महिला विधायक पर चाकू से जानलेवा हमला, दिनदहाड़े भीड़ के बीच आरोपी ने किया अटैक

रेटिंग से कंपनी पर निवेशकों का बढ़ता है विश्वास

बता दें कि किसी भी कंपनी की रेटिंग से उसके ऊपर निवेशकों का विश्वास बढ़ता है. क्रेडिट रेटिंग में गिरावट से कंपनियों, रेटिंग एजेंसियों और निवेशकों के बीच पारदर्शिता में संभावित अंतर भी उजागर होता है. पूनावाला फाइनेंस का डाउनग्रेड,निवेशकों के विश्वास को हिला सकती है और रेटिंग एजेंसी के उद्देश्यों के बारे में संदेह को भी बढ़ा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

42 minutes ago