देश

अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम: बोले- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी…कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से नफरत

Acharya Pramod krishnam: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्च प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही आचार्य ने लाल डायरी का भी जिक्र किया है. जिसको लेकर पिछले दिनों बीजेपी भी कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी हुई थी.

अशोक गहलोत पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” भ्रष्टाचार,बलात्कार ‘लूट खसोट’ और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या ‘लाल डायरी’ और गमन.” इसके अलावा उन्होंने CWC की नई तटीम में शामिल न किए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है.

कुछ नेताओं को उनके तिलक और वेशभूषा से चिढ़

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कार्य समिति में शामिल न किए जाने को लेकर कहा कि ” कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को उनकी वेषभूषा और तिलक से चिढ़ होती है, लेकिन वे इसको इस जन्म में नहीं छोड़ पाएंगे.

” कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से भी नफरत है”

प्रमोद कृष्णम ने बिना किसी नेता का नाम लिए हुए कहा कि ” कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से भी नफरत है. भगवा से नफरत करते हैं. उन्हें वंदे मातरम कहने दिक्कत है. कांग्रेस पार्टी को कुछ नेता वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. और कुछ तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को भी पसंद करते हैं. ”

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बदला ‘अटल बिहारी वाजपेयी पार्क’ का नाम, हमलावर हुई बीजेपी

पहले भी अशोक गहलोत पर बोल चुके हैं हमला

गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है. इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर मामले में अशोक गहलोत के बयान की कड़ी निंदा की थी. प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि “श्रद्धा मर्डर केस को सामान्य कहने वाले अशोक गहलोत का ये बयान बेहद ही अफसोस जनक है. ये बयान अपराधियों के हौसले को बढ़ाने वाला है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

25 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

46 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago