देश

Bihar News: तेजस्वी यादव का बीजेपी पर तंज, बंदूक वालों को कलम की ताकत समझ नहीं आती

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष ने कई ठोस सबूत पेश किए हैं जो स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है. तेजस्वी यादव ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हैं. उन्होंने दावा किया है कि जनता का समर्थन उनके साथ है. वे आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव चाहते हैं.

तेजस्वी यादव ने बिहार की वर्तमान ‘डबल इंजन’ सरकार को ‘खटारा सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि जनता अब 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को विदा करेगी. जनता ऐसी सरकार चुनेगी, जिसके राज में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हों.

राजद नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि ट्रंप की मध्यस्थता में भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो जाता है. इसके बाद वे भारत पर भारी टैरिफ लगा देते हैं. एच-1बी वीजा शुल्क में भी भारी वृद्धि कर दी गई है जो हमारे आईटी पेशेवरों के लिए बड़ा झटका है. इससे साफ होता है कि हमारी नीतियां फेल हुई हैं.

अधिकार यात्रा के दौरान आईएएनएस से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकार यात्रा में जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बिहार के लोगों को पढ़ाई, लिखाई, दवाई और सिंचाई का हक चाहिए. एनडीए राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन वे लगातार कलम बांट रहे हैं. हमारा मकसद कारखाने लगाना है. लोगों को नौकरी लगे, निवेश आए, यही जनता के असली मुद्दे हैं.

तेजस्वी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे लोग तलवार और बंदूक बांटते हैं, पत्रकारों को पीटते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती. मंत्री अपने पद पर बरकरार रहता है. उन्होंने कहा कि जनता 20 साल से चली आ रही इस खटारा सरकार को बदलना चाहती है.

भाजपा के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग गाली-गलौज करते हैं वे कलम नहीं बांटते. हमने बिहार में पंजीकरण कराकर कलम बांटी, क्योंकि, कलम से ताकतवर कोई चीज नहीं है. बंदूक वालों को कलम की ताकत समझ नहीं आती.

उन्होंने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हमारी सीट भी चुरा ली थी. इस चुनाव में इनकी विदाई तय है.

इसे भी पढ़े-Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव CM चेहरा घोषित? कलम बांटने पर गरमाई सियासत

बिहार में नेपाल जैसी स्थिति पर चिंता जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति न आए तो बेहतर है. हम अराजकता के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन बेरोजगार युवाओं को नीतीश कुमार और भाजपा के लोग लाठी से पीट रहे हैं. जायज मांग पर प्रदर्शन करने वालों को पीटना अंग्रेज शासन से भी बुरा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

23 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

32 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

34 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago