देश

Bihar Nikay Election Result: बिहार निकाय चुनाव में मंत्री सुरेंद्र राम की मां की हार, एक किसान ने हराया

Bihar Nikay Election Result: बिहार में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजे बेहद चौकाने वाले हैं. निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजों में बड़े उलटफेर हुए है. इस चुनाव में मंत्री, सांसद और विधायक के सगे-संबंधियों को बिहार की जनता ने नकार दिया है. श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी चुनाव हार गई है. इसके साथ ही जेडीयू एमएलसी भीष्म साहनी की पत्नी और बहू भी चुनाव हार गई है. तो वहीं भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद अपनी चचेरी बहू से ही हार गई. खास बात ये है कि एक किसान ने मंत्री की मां को शिकस्त दी है. जो पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मंत्री की मां और बहू को मिली हार

नीतीश सरकार में मंत्री और गरखा से विधायक सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी के साथ ही उनकी बहू भी चुनाव हार गई हैं. कलावती देवी दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 से चुनाव लड़ी थीं, जहां उन्हें एक किसान मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से हरा दिया. इसके अलावा मंत्री की बहू राजनंदिनी देवी भी दिघवारा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद चुनाव लड़ी थीं, उन्हें भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

कौन है मंत्री की मां को हराने वाले मुनेश्वर

मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावली का चुनाव हारना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. कलावती देवी को हराने वाले मुनेश्वर कुमार एक किसान हैं. पहले भी वो पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े थें, तब उन्हें महज 70 वोट से हार मिली थी. लेकिन, उन्होंने इस बार चुनाव में मंत्री की मां को शिकस्त दे दी है.

जनता ने परिवारवाद को नकारा

जेडीयू एमएलसी भीष्म साहनी की पत्नी गोदावरी देवी बगहा नगर निकाय चुनाव में वार्ड 35 में वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ी थीं. उनकी बहू रिंकी देवी चेयरमैन पद के लिए मैदान में थीं. यहां जनता ने परिवारवाद को नकारते हुए दोनों को हरा दिया.

चचेरी बहू से हार गई सांसद की पत्नी

इसके साथ ही, मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद भी चुनाव हार गई हैं. पहले भी वो हाजीपुर नगर परिषद की सभापति रह चुकी हैं. वहीं, दूसरी तरफ भोजपुर के पीरो में वॉर्ड नंबर एक के नायक टोला पंचायत की पूर्व मुखिया संतरा देवी के पति महावीर चौधरी को भी जनता ने नकार दिया है.

ये भी पढ़ें : Tejashwi Yadav: सर्द रात में गरीबों का हाल लेने निकले तेजस्वी, खुद बांटा कंबल, लोगों को आई लालू की याद

गौरतलब है कि बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 30 दिसंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

48 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago