देश

नीतीश कुमार ‘एट होम’ कार्यक्रम के लिए राजभवन पहुंचे, तेजस्वी समेत RJD के मंत्रियों ने बनाई दूरी

Bihar Political Crisis CM Nitish Kumar: बिहार में सियासी विवाद गहराता जा रहा है. इस बीच गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल की ओर से आयोजित टी पार्टी कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और उनके विधायक पहुंचे हैं लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं आए. राजभवन की ओर से इस कार्यक्रम के लिए आरजेडी और उनके सभी विधायकों को निमंत्रण दिया गया था. जानकारी के अनुसार नीतीश कैबिनेट में शामिल आरजेडी कोटे के मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

यह भी पढ़ेंः बिहार में सियासी संकट के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- हमनें जो भी वादे किए उन्हें पूरा करेंगे

कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से मुलाकात की. इससे पहले 26 जनवरी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आपस में बात नहीं की. हालांकि दोनों ने डेढ़ घंटे तक मंच शेयर किया था.

 

हम महागठबंधन के साथ- जेडीयू अध्यक्ष

कार्यक्रम से पहले जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी दृढ़ता के साथ विपक्षी गठबंधन के साथ है लेकिन चाहूंगा कि गठबंधन और सीट बंटवारे पर कांग्रेस आत्ममंथन करें.

बिहार में सीटों की गणित-

बिहार में विधानसभा की कुल सीटें – 243
महागठबंधन – 160

राजद – 79
जदयू – 45
कांग्रेस – 19
वामदल – 16
निर्दलीय – 01

एनडीए

भाजपा – 78
हम – 04
एआईएमआईएम – 01

यह भी पढ़ेंः 28 जनवरी को CM की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार! सुशील मोदी बोले- दरवाजा खुलता भी है

शर्तों के साथ सरकार बनाएगी पार्टी

सियासी उठापटक के बीच बीजेपी ने बताया कि राज्य में सरकार बनाने को लेकर वह किसी भी प्रकार की हड़बड़ी में नहीं है. अगर भाजपा नीतीश के साथ सत्ता में जाती है तो वह इस बार अपनी शर्तों के साथ जाएगी. भाजपा आलाकमान पार्टी के स्थानीय नेताओं से इसको लेकर होने वाले नफे-फायदे पर बात करना चाहती है. इसके बाद ही वह कुछ निर्णय लेगी.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

31 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago