गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
भारतीय राष्ट्रपति के साथ चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
75th republic day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट के तौर पर दिल्ली में मौजूद रहे. इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को राजकीय दौरे पर जयपुर पहुंचे थे, जहां रात में पीएम मोदी ने उनकी आगवानी की. फिर, 26 जनवरी की सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर पहुंचे.
आज खास बात यह भी रही कि भारत सरकार द्वारा देश-विदेश की शख्सियतों को प्रदान किए जा रहे 130 से ज्यादा पद्म पुरस्कारों में फ्रांस के भी 4 लोगों (यह किसी देश के लिए उच्चतम) को इस वर्ष पद्म पुरस्कार दिया जाएगा. जिन फ्रांसिसी नागरिकों को ये सम्मान मिला है, उनके नाम सामने आए हैं.
छठी बार भारत की गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट बने फ्रांसीसी राष्ट्रपति
यह छठी बार है, जब भारत की गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांसीसी राष्ट्रपति चीफ गेस्ट बने हैं. फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पहले भी वहां के कई राष्ट्रपति दिल्ली में बतौर चीफ गेस्ट गणतंत्र दिवस परेड देख चुके हैं. आज इमैनुएल मैक्रों भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्घी पर नजर आए. ऐसा 40 साल बाद हुआ, जब कोई राष्ट्रपति कई घोडों वाली बग्घी में सवार होकर परेड देखने पहुंचे.
इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत सरकार की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के संबंध और अधिक प्रगाढ़ हो गए हैं. आज दोनों देशों के रिश्ते मजबूती पा रहे हैं.
यह भी पढिए- 75th Republic day: ‘भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है..’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन
इससे पहले मैक्रों ने सुबह 8 बजे एक ट्वीट कर भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा- मेरे प्रिय मित्र पीएम मोदी और भारतवासियों, आपको गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ. आज मैं यहां आपके बीच बेहद खुश और गौरवान्वित हूं. चलो जश्न मनाएं!’
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…