देश

बिहार में सियासी भूचाल, दिल्ली से पटना तक ताबड़तोड़ बैठकें, आज CM नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला

CM Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में सियासी सरगर्मियां तेज है. आज 26 जनवरी है देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में भी कार्यक्रम हुआ जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम दोनों शामिल हुए लेकिन शिष्टाचार बातचीत के अलावा वो दृश्य नजर नहीं आया जो अक्सर आता है. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जेडीयू और आरजेडी खेमा बैठकों में व्यस्त हैं. नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी कर सकते हैं. बैठकों का यह दौर कल से ही जारी है.

यह भी पढ़ेंः ‘नक्काशीदार खंभे और तहखानों में मूर्तिकला…’ जानें ASI की रिपोर्ट में क्या-क्या मिला?

कल सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई. बजट पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक 20 मिनट में ही खत्म हो गई. जानकारी के अनुसार बैठक में नीतीश और डिप्टी सीएम के बीच में कोई बातचीत नहीं हुई. इससे पहले 23 जनवरी को भी नीतीश राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए थे.

ऐसे बढ़ी नजदीकियां

इसके बाद कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देकर मोदी सरकार ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला. नीतीश कुमार ने अरसे बाद पीएम मोदी की ट्वीट कर तारीफ की और कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी प्रकट की. इसके अगले दिन कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जेडीयू और आरजेडी ने अलग-अलग कार्यक्रम किए. दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा.

आज नीतीश लेंगे बड़ा फैसला

ऐसे में आज नीतीश कुमार कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार या तो वे भाजपा के साथ जा सकते हैं या फिर विधानसभा भंग कर सकते हैं. अगर विधानसभा भंग होती है तो लोकसभा चुनाव के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. वहीं आरजेडी किसी कीमत पर इस गठबंधन से अलग नहीं होना चाहती है. ऐसे में पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है.

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में दिखेंगे रामलला, जानें कैसी होगी झांकी?

भाजपा भी तैयारी में जुटी

इधर दिल्ली में भाजपा हाईकमान लगातार बैठकें कर रहा है. नीतीश के एनडीए में वापस आने की खबरों के बीच भाजपा ने अपने सहयोगियों को मनाने की कवायद शुरू की है. इसी क्रम में आज भाजपा ने चिराग पासवान को दिल्ली बुलाया है. वहीं चिराग भी अमित शाह से मुलाकात करेंगे और बिहार के राजनीतिक माहौल पर बात कर सकते हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

23 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

33 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

4 hours ago