देश

‘राजा रामचंद्र की जय…’ कर्तव्य पथ पर दहाड़े राजपूताना राइफल्स के जवान, परेड में आकर्षण का केंद्र बनी पलटन

Republic Day Parade Rajputana Rifles: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है. परेड में राजपूताना राइफल्स की 20वीं बटालियन ने भी हिस्सा लिया. जब राजपूताना राइफल्स का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजर रहा था तब बटालियन में मौजूद हर एक सैनिक राजा रामचंद्र की जय बोल रहा था. यह राजपुताना राइफल्स का युद्ध घोष वाक्य है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में सियासी भूचाल, दिल्ली से पटना तक ताबड़तोड़ बैठकें, आज CM नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला

बता दें कि राजपूताना राइफल्स की स्थापना 1775 में की गई थी. यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट है. इस रेजिमेंट ने 1856 में पहला विक्टोरिया क्राॅस जीतने का गौरव प्राप्त है. इस रेजिमेंट को जहां भी तैनात किया उसने असाधारण वीरता और बहादुरी का प्रदर्शन किया. 1999 में कारगित युद्ध के दौरान राजपूताना राइफल्स की 7वीं और 11वीं बटालियन ने वीरतापूर्ण कार्रवाई कर तोतोलिंग और हनीफुद्दीन सेक्टर पर कब्जा जमाया था। रेजिमेंट ने 10 अर्जुन पुरस्कार भी जीते हैं.

सूबेदार नीरज चोपड़ा और दीपक पूनिया ने ओलंपिक और एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. दोनों ओलंपियन इसी रेजिमेंट का हिस्सा है। इस रेजिमेंट का आदर्श वाक्य वीर भोग्या वसुंधरा है.

यह भी पढ़ेंः ‘नक्काशीदार खंभे और तहखानों में मूर्तिकला…’ जानें ASI की रिपोर्ट में क्या-क्या मिला?

कर्तव्य पथ की परेड मुख्य आकर्षण का विषय

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की 90 मिनट की परेड आकर्षण का प्रमुख विषय होती है. दुनिया इस दिन भारत की ताकत से रूबरू होती है. इस बार 26 जनवरी पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं. वे गुरुवार दोपहर ही भारत आ गए थे. परेड को देखने के लिए इस बार 13 हजार से अधिक मेहमान मौजूद हैं। इस बार की परेड में 16 राज्यों और 9 मंत्रालयों की झांकियां भी हिस्सा ले रही हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago