देश

Bihar Politics: JDU के पोस्टर से OUT हुए ललन सिंह, दिल्ली में बैठक से पहले बड़ा सियासी संकेत

Lalan SIngh And Nitish Kumar: दिल्ली में 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. जिसको लेकर तमाम अटकलों का दौर जारी है. इसी बीच दिल्ली में जेडीयू दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगाई गई है. जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. दफ्तर के बाहर लगी इस बड़ी होर्डिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दुल्ली प्रदेश अध्यक्ष का शैलेंद्र कुमार का फोटो है, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की न तो तस्वीर है और ना ही कोई उनका नाम नजर आ रहा है.

पोस्टर के जरिए सियासी संकेत

पोस्टर से ललन ललन सिंह के बाहर होने के बाद अटकलों पर मुहर लगते हुए दिखाई दे रही है. इस पोस्टर में बड़ा सियासी संदेश छिपा हुआ है. पोस्टर में नीतीश कुमार की फोटो के साथ लिखा गया है कि प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा.

29 दिसंबर को होने जा रही बैठक

बता दें कि 29 दिसंबर को जेडीयू कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. जिसमें नीतीश कुमार कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अध्यक्ष पद की कमान खुद संभाल सकते हैं. अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी की जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ नेता को दी जा सकती है. ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर पिछले तीन दिनों से बिहार की सियासत में हल्ला हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी दिल्ली पुलिस, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

दूसरी ओर कल होने वाली बैठक से पहले आज (28 दिसंबर) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज यानी कि गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक 4 बजे दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में होगी.

सीएम नीतीश कुमार ने दिए कई सवालों के जवाब

इस बीच राजधानी दिल्ली में जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार ने सवाल किया कि क्या आप दिल्ली जा रहे हैं ? क्या आप अध्यक्ष होने वाले हैं तो नीतीश कुमार ने साफ कहा कि कोई चिंता मत करिए सब नॉर्मल है. हर साल में एक बार हम लोगों की मीटिंग की परंपरा है, तो नॉर्मल है ऐसा कुछ खास नहीं है. बता दें कि बता दें कि बीते कुछ दिनों में जेडीयू के अंदर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें तो दूसरी तरफ कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. पार्टी में कोई बड़ा उलटभेर हो सकता है इसको लेकर भी अटकलें जा रही है. बुधवार को भी पटना में कुछ विधायकों ने मुलाकात की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago