Parliament Security
Parliament Security Breach: दिल्ली संसद चूक मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने वाली है. पुलिस ने इसके लिए दिल्ली की पटियाला कोर्ट से इजाजत मांगी है. कोर्ट इस मामले पर सुनवाई 2 जनवरी को करेगी. अभी तक इस मामले में 5 आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. बता दें कि 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 2 लोग दर्शक दीघा से कूदकर नीचे आ गए. इसके बाद संसद में पीले कलर का धुंआ कर दिया था.
Parliament Security breach case | The Special Cell of Delhi Police has moved an application in Patiala House Court seeking permission to conduct a polygraph test of all the accused. The matter is to be heard on January 2, 2024
— ANI (@ANI) December 28, 2023
वहीं इससे पहले गृह मंत्रालय ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए संसद की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस से लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी थी. अभी तक दिल्ली पुलिस के जवान ससंद की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे. लोकसभा की कार्यावाही के दौरान हुई चूक के बाद से अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम तरह की सवाल उठ रहे थे. इसलिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा सवाल उठाया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

