देश

Liquor In Ayodhya: अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बैन, शिफ्ट होंगी सारी दुकानें

Liquor In Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो पर है. 22 जनवरी को पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. इस दौरान प्रदेश के सभी मंत्रियों का जमावड़ा भी अयोध्या में लग रहा है. प्राण प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री का आगमन का कार्यक्रम सब एकसाथ पड़ गया है. 30 दिसंबर को अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी है जिसमें खुद प्रधानमंत्री अयोध्या में मौजूद रहेंगे. ऐसे में प्रतिष्ठा का दिन होगा ऐतिहासिक दिन को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार भी जुटी हुई है.

84 कोसी परिक्रमा में अब नहीं होगी शराब की बिक्री

इस बीच यूपी के आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक, अयोध्या में होने वाली 84 कोसी परिक्रमा को लेकर यूपी आबकारी विभाग के मंत्री ने बड़ा निर्देश देते हुए पूरे परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया. मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें: WFI Row: “एड-हॉक समिति को मैं नहीं मानता”, IOA के फैसले पर बोले संजय सिंह- सरकार से करूंगा बात

चंपत राय और आबकारी विभाग के मंत्री की मुलाकात

अयोध्या दौरे पर पहुंचे आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने तमाम विषयों पर चर्चा की. मंत्री नितिन अग्रवाल ने चंपत राय से मुलाकात के दौरान अयोध्या में होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के पूरे परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की बात कही. मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी.

बताया गया है कि पूरी अयोध्या में शराब बंदी नहीं की जाएगी. नीतीन अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ राम मंदिर और 84 कोसी परिक्रमा के आस पास शराब बंदी की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, 84 कोसी परिक्रमा में करीब 500 दुकानें हैं. इन सभी दुकानों को 84 कोसी परिक्रमा से हटाकर किसी दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago