देश

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, अब साहब रहनुमा नहीं!

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने हैं. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बड़ा झटका लगा है. मुस्लिम संगठनों ने उनकी इफ्तार पार्टी में शामिल न होने का फैसला लिया है.

मुस्लिम संगठनों का कहना है कि जेडीयू ने केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Bill) का समर्थन किया है. इसी कारण उन्होंने नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बायकॉट किया.

इमारत-ए-शरिया ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया. इसमें कहा गया कि उन्होंने 23 मार्च को मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी से दूर रहने का निर्णय लिया. संगठन का मानना है कि वक्फ बिल मुसलमानों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को कमजोर करेगा.

नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप

इमारत-ए-शरिया ने नीतीश कुमार पर धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया. संगठन के अनुसार, बीजेपी के साथ उनका गठबंधन और वक्फ बिल का समर्थन उनकी पुरानी प्रतिबद्धताओं के खिलाफ है.

मुस्लिम संगठनों ने पत्र में लिखा कि सरकार की नीतियां ही लोगों का भरोसा तय करती हैं. केवल औपचारिक दावतें और इफ्तार पार्टियां सद्भावना नहीं बढ़ा सकतीं. सरकार को ठोस फैसले लेने होंगे.

आरजेडी ने किया समर्थन

मुस्लिम संगठनों के इस फैसले का आरजेडी (RJD) ने समर्थन किया है. पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जेडीयू दोहरा मापदंड अपना रही है. एक तरफ वह वक्फ विधेयक का समर्थन कर रही है और दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है.

जमीयत उलमा-ए-हिंद भी विरोध में

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेता धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, लेकिन मुसलमानों के मुद्दों पर चुप रहते हैं.

अरशद मदनी ने कहा कि ये नेता सत्ता के लिए मुसलमानों पर हो रहे अन्याय पर चुप हैं. वक्फ संशोधन विधेयक पर उनका रुख दिखाता है कि वे केवल अपने राजनीतिक लाभ के बारे में सोचते हैं. धर्मनिरपेक्षता की उन्हें कोई चिंता नहीं है.


ये भी पढ़ें- ‘भाजपा-आरएसएस के बीच सब कुछ ठीक’, BJP प्रेसिडेंट के चयन में अनबन पर बोले संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

18 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

23 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago