जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Nitish Kumar And Lalan Singh: दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आया हुआ है. कयासों का दौर भी शुरू हो गया. जिसमें कहा जा रहा है कि जल्द ही बिहार की राजनीति में बड़ा उलट-फेर दिखाई देगा. इन सब के पीछे जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से नीतीश कुमार की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है. नीतीश कुमार की नाराजगी का असर भी दिखाई दे रहा है. उन्होंने 29 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है.
दिल्ली में 29 दिसंबर को होने वाली बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा कर सकते हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार खुद जेडीयू के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल सकते हैं. अभी फिलहाल उनके पास पार्टी का कोई भी पद नहीं है.
बता दें कि हाल के दिनों में ललन सिंह और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच नजदीकी बढ़ी है. ये बात नीतीश कुमार को रास नहीं आ रही है. यही वजह से है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच खटास बढ़ रही है. जेडीयू में 2 संभावनाएं बन रही हैं, जिसमें से एक ये है कि पार्टी में किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए या तो नीतीश कुमार खुद बागडोर संभाल लें. या फिर नीतीश कुमार किसी ऐसे नेता को अध्यक्ष नियुक्त कर दें जो सिर्फ नीतीश कुमार की हां में हां मिलाने में माहिर हो. नीतीश कुमार को लेकर नेता एक सुर में सहमति जता रहे हैं, लेकिन दूसरे के नाम पर फूट पड़ने का भी डर है.
सूत्रों का कहना है कि ललन सिंह से नीतीश कुमार की नाराजगी इस बात से है क्योंकि ललन सिंह के कामकाज के तरीके और खासकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से बढ़ती नजदीकियां. सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि ललन सिंह 2024 में एक बार फिर से मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस बार आरजेडी के टिकट पर चुनावी ताल ठोक सकते हैं.
यह भी पढ़ें- COVID-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, हर घंटे 26 लोग हो रहे संक्रमण का शिकार, जानिए देश में कैसे हैं हालात
कहा तो ये भी जा रहा है कि नीतीश कुमार ललन सिंह के अलावा कुछ और भी वरिष्ठ नेताओं से नाराज हैं, क्योंकि इन नेताओं ने इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान नीतीश कुमार की महात्वाकांक्षाओं को उस तरीके से पेश नहीं किया जैसे करना चाहिए था. बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को गठबंधन के संभावित पीएम चेहरे के तौर पर पेश किया था.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…