देश

Bihar Politics: “कसम खाकर बोल दें नीतीश कुमार…” आर-पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के सीएम पर जमकर बरसे

Upendra Kushwaha on Nitish Kumar: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में उभरा अंतर्कलह शांत होने का नाम नहीं ले रहा. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और सीएम नीतीश कुमार के बीच तकरार जारी है. वहीं जेडीयू से इस्तीफे की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा, “पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कुछ बातें कही जा रही हैं और मुख्यमंत्री ने भी उन बातों को बढ़ावा दिया है.”

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि राजद के साथ समझौता हुआ है…मैं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की अपनी मांग दोहराता हूं. कुशवाहा ने कहा, “नीतीश कुमार ने पिछले दो साल में मुझे खुद से फोन नहीं किया. मैंने हर समय नीतीश कुमार से फोन करके बात की.” उन्होंने कहा, ” उनकी (नीतीश) भी संतान है और मुझे भी… वे कसम खाकर बोल दें अगर उन्होंने मुझे खुद बुलाया हो.”

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी भी समय है, अपने और पराये की पहचान करिए. उन्होंने नीतीश कुमार के करीबी और सलाहकारों पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आपको गुमराह कर रहे हैं. अगर अभी भी मुख्यमंत्री नहीं संभले तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 4-5 दिनों से मेरे बारे में कई तरह की बातें हो रही हैं, सीएम खुद इसमें शामिल हैं.

इसके पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा था कि पार्टी में रहें बहुत अच्छा, यदि कहीं और जायें तो यह उनकी इच्छा है. गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन बना है और हमलोग साथ हैं. उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा किये गये एक ट्वीट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: “मेरी जीभ-सिर काटने वालों को इनाम…धर्म के ठेकेदारों को क्या कहें- आतंकवादी या जल्लाद”- स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल

मीडिया के सामने बात करने पर बिफरे नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों से कहा कि इन सब बातों की चर्चा मत करिये. उनसे ही पूछिये कि तीन बार के बाद आप फिर पार्टी में लौटकर आये तो सबने आपको इज्जत दी. सवालिया लहजे में मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके के मन में क्या है, उस संबंध में मीडिया के सामने और ट्वीट के माध्यम से कोई बात की जाती है क्या? पार्टी के अंदर कोई बात है तो आपस में बैठकर बात की जाती है या ट्वीट किया जाता है?” वहीं, नीतीश के पार्टी से ‘चले जाने’ वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा भड़क गए. उन्होंने कहा कि ऐसे कैसे चलें जाएं अपना हिस्सा छोड़कर.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

28 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

46 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

2 hours ago