फिल्म पठान पर बदले कंगना के सुर
Kangana Ranaut on Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही यह फिल्म अपने तमाम विवादो के कारण सुर्खियों में थी. फिल्म को जहां बंपर ओपनिंग मिली है वहीं अभी भी यह सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है. फिल्म समीक्षकों ने भी इसे जबरदस्त रिव्यू दिया है.
फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने जहां इसके खिलाफ एक बयान दिया था अब उन्होंने इसकी रिलीज के बाद फिल्म पठान के पक्ष में एक बयान दिया है. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर सवाल खड़े करने वाली कंगना ने अब इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. अभिनेत्री ने बॉलीवुड को वापस ट्रैक पर लाने के लिए इस फिल्म की सराहना की है. वहीं कंगना रनौत ने फिल्म पठान को लेकर पॉजीटिव बयान दिया है.
इसके बाद से ही कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी हैं. अब शाहरुख के फैंस ने कंगना को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. उनका मानना है कि कंगना बड़ी पलटू हैं जो पल भर में ही अपने बयान बदल सकती हैं.
कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब इसके प्रमोशन में लगी हुई हैं. अपनी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में कंगना ने पठान के बारे में बातें की. शाहरुख की फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘ हमारी इंडस्ट्री बुरे दौर में चल रही है. ऐसे में हम सभी को ऐसी ही फिल्में दर्शकों के सामने रखनी चाहिए.
हम सभी मिलकर फैंस के सामने ऐसी ही फिल्में पेश करना चाहते हैं, ताकी लोग फिर से बॉलीवुड की फिल्में देखने लगें. जैसा कि मैने अभी यह सुना है कि फिल्म पठान अच्छा कर रही है, ऐसी फिल्में चलनी चाहिए, ताकी हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जो थोड़ा पीछे रह गई है वो ट्रैक पर वापस आ सके.
ट्रोलर के निशाने पर कंगना
कंगना रनौत ने जैसे ही यह बयान दिया वैसे ही फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कंगना के बयान पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यार कितनी जल्दी ये अपने बयान बदल लेती है.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘एक बार में इतनी पलटी मारना कोई आप से सीखे.’
इसे भी पढे़ं: Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ की सुनामी में कई रिकॉर्ड्स उड़े, 2 दिन में मूवी ने कमाए 120 करोड़
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
फिल्म पठान ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो फिल्म पठान ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. बाहुबली 2 जहां सबसे सफल नॉन हॉलीडे रिलीज थी, वहीं अब यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अपने नाम कर लिया है.
फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में वॉर और KGF 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. मिली जानकारी के अनुसार फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन 52 करोड़ की कमाई कर डाली है.
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…