देश

सासाराम स्टेशन पर मची भगदड़! पटना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

Bihar Rail Scare: सोमवार की अलसुबह जब सासाराम रेलवे स्टेशन पर रोजाना की तरह यात्री अपनी मंजिल पर जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बोगी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई. सुबह का वक्त होने और समय रहते रेलवे स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया.

अचानक भड़की आग

जानकारी के अनुसार, ये वाकया सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे का है. सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सासाराम से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बिल्कुल तैयार खड़ी थी. यात्री धीरे-धीरे ट्रेन में सवार हो रहे थे कि तभी अचानक इंजन की तरफ से पांचवीं बोगी में सुलगती हुई आग दिखाई दी.

शुरुआत में हल्का धुआं उठा, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ट्रेन के भीतर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे.

RPF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

हादसे की खबर मिलते ही सासाराम आरपीएफ (RPF) के इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपनी टीम के साथ बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत स्थिति को भांपते हुए स्थानीय फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी.

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां सायरन बजाती हुई स्टेशन परिसर पहुंचीं. दमकलकर्मियों और रेलवे की रेस्क्यू टीम ने मिलकर पानी की बौछारें शुरू कीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आग की सूचना मिलते ही पूरी टीम मुस्तैद हो गई थी. कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है और आग बुझाने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है.

जांच में जुटा प्रशासन

आग बुझने के बाद रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए उस प्रभावित बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया, जो पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद ट्रैक और बाकी बोगियों की सुरक्षा जांच की गई. इस पूरे घटनाक्रम की वजह से ट्रेन के समय में बदलाव करना पड़ा और करीब 2 घंटे की देरी के बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया जा सका.

ये भी पढ़ें: सिलेंडर नहीं, कमरे में भरी गैस बनी काल! फतेहपुर में पल भर में राख हुआ आशियाना, पड़ोसियों सहित 9 लोग झुलसे

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago