देश

अमित शाह का बस्तर-रायपुर दौरा: 4 राज्यों के CM संग बैठक, ‘डायल-112’ को मिलेगी 400 नई गाड़ियां

रविवार रात राजधानी रायपुर पहुंचने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18 और 19 मई का छत्तीसगढ़ दौरा आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. रायपुर और बस्तर संभाग को कवर करने वाला यह दौरा पूरी तरह से राज्य में ‘सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन’ बनाने की रणनीति पर आधारित है. अपने इस दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम में अमित शाह इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार से लेकर नक्सल मोर्चे पर जवानों की शहादत को नमन करने और 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बेहद अहम बैठक करने जा रहे हैं.

रायपुर में ‘डायल-112’ को मिली 400 नई गाड़ियां

आज (18 मई) सुबह 10:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे. यहां उन्होंने आपातकालीन सेवा ‘डायल-112’ के विस्तार के तहत बेड़े में शामिल किए गए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस बड़े कदम से पूरे प्रदेश में पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग (Response Time) में जबरदस्त सुधार आने की उम्मीद है. दोपहर 12:20 बजे अमित शाह रायपुर से उड़ान भरकर सीधे बस्तर संभाग के जगदलपुर पहुंचेंगे.

बस्तर के नेतानार में शहीदों को नमन

जगदलपुर पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे नेतानार जाएंगे. यहां उनका कार्यक्रम सीधे तौर पर जन-भावनाओं और सुरक्षा से जुड़ा है. अमित शाह ‘अमरवाटिका’ पहुंचेंगे और नक्सल मोर्चे पर अपनी जान गंवाने वाले शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे यहां नए ‘जन सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे और साथ ही ‘फॉरेंसिक यूनिट्स’ का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे स्थानीय पुलिस की जांच क्षमता मजबूत होगी. शाम को वे जगदलपुर में ही पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एक खास लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और रात को वहीं विश्राम करेंगे.

19 मई का सबसे बड़ा इवेंट

दौरे के अंतिम दिन (19 मई) सुबह 11 बजे जगदलपुर में ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ (Central Zonal Council) की एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बैठक आयोजित होगी. इस बैठक की अध्यक्षता खुद अमित शाह करेंगे. इस महा-बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी विशेष रूप से हिस्सा लेंगे. इस बैठक में इन चार राज्यों के बीच आपसी विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और अंतर-राज्यीय सुरक्षा (Inter-state Security) के मुद्दों पर बड़ी रणनीति तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 43 साल बाद नॉर्वे में भारत का डंका! आज से पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा

हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासन

बैठक संपन्न होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह की एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है, जिसमें वे बैठक के अहम फैसलों की जानकारी देंगे. दोपहर करीब 03:40 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. देश के 4 मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए रायपुर से लेकर जगदलपुर तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. ಹವಾಮಾನ, scotland vs nepal, nep vs sco, sco vs nep, icc cwc league 2, nepal vs scotland, आर्द्रा, vi share price, mcx gold, mcx silver price, gold mcx, mcx gold price

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

9 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

23 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

26 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

39 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

58 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago