देश

‘स्मार्ट मीटर से लेकर जेलों की बदहाली तक…’; आरजेडी के MLC सुनील कुमार के इस दावे ने बढ़ाई जेडीयू की मुश्किलें

रिपोर्ट- आशुतोष


बिहार की सियासत फिर गरमा गई है. इस बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलसी सुनील कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर निशाना साधा है. सुनील कुमार ने जेडीयू को “बिहार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी” बताया और राज्य में भ्रष्टाचार के स्तर पर गंभीर सवाल खड़ा किया हैं.

सुनील कुमार का सबसे बड़ा प्रहार जेडीयू को मिलने वाले चुनावी चंदे को लेकर है. उन्होंने कुछ ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं. उनका दावा है कि जिस पार्टी के राज में शराबबंदी लागू है, उसी पार्टी ने कथित तौर पर शराब कंपनियों और बड़े व्यापारिक घरानों से करोड़ों रुपये का चंदा वसूला है.

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि,

“हैरानी की बात है कि जिस कंपनी का कुल टर्नओवर मात्र 27 करोड़ रुपये है, उसने जेडीयू को 24 करोड़ रुपये का चंदा दे दिया. आखिर यह कैसी उदारता है? इसके अलावा फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों से भी मोटी रकम ली गई है.”

इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही टीम से बार-बार 99 लाख रुपये के फंड लिए गए और देखते ही देखते पार्टी के खजाने में 146 करोड़ रुपये जमा हो गए. आरजेडी नेता ने सवाल किया कि क्या यह पैसा विकास के लिए है या भ्रष्टाचार की नई कहानी लिख रहा है?

स्मार्ट मीटर और जेलों की बदहाली

सुनील कुमार ने बिहार में चर्चा का विषय बनी ‘स्मार्ट मीटर योजना’ को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और उनके पास इसके पुख्ता आंकड़े मौजूद हैं. साथ ही, उन्होंने बिहार की जेलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जेलों में क्षमता से कहीं ज्यादा कैदियों को ठूंस कर रखा गया है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है.

नीतीश कुमार पर कसा तंज

सबसे तीखा वार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया गया. सुनील कुमार ने उनकी मानसिक सेहत और प्रशासनिक पकड़ पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री पूरी तरह सजग होते, तो वे अपने आसपास बैठे मंत्रियों की ‘कमाई’ का हिसाब जरूर लेते. उन्होंने दावा किया कि इन मंत्रियों ने मिलकर इतनी संपत्ति बना ली है जो किसी छोटे राज्य के कुल बजट के बराबर हो सकती है.

आरजेडी ने तो अपनी तरफ से गेंद जेडीयू के पाले में डाल दी है. सुनील कुमार ने साफ कहा कि अगर इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- ‘मेरे कत्ल की साजिश रची…’, शराब घोटाले में बरी होने पर पहली बार क्या बोले केजरीवाल?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

20 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

21 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

28 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

39 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

49 minutes ago