खेल

‘मुझे गहरा दुख हुआ…’ Virat Kohli ने रिंकू सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक संदेश

Virat Kohli on Rinku Singh father death: टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिहं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शुक्रवार (27 फरवरी) को रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. इस पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट कर भावुक संदेश साझा किया. क्रिकेटर ने रिंकू सिहं (Rinku Singh के मुश्किल समय में अपनी प्रार्थना और संवेदना व्यक्त की है.

विराट कोहली ने क्या कहा?

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से ट्वीट कर लिखा, “रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. ईश्वर की कृपा से आपको सदा शक्ति मिले. ओम शांति.”

जानकारी के अनुसार, रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह को स्टेज-4 लिवर कैंसर हुआ था और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच परिवार ने बताया कि खानचंद्र सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा और रिंकू सिंह भी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे हैं.

पहले भी मैच छोड़ वापस आए थे रिंकू

हालांकि, पिता के निधन से कुछ समय पहले रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप का मैच छोड़ उनसे मिलने नोएडा आए थे. बाता दें कि मंगलवार (24 फरवरी) को उनके पिता की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई थी. उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. उस समय रिंकू चेन्नई में टीम कैंप का हिस्सा थे. जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए टीम से छुट्टी ली और परिवार के पास पहुंच गए.


ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका क्रिकेट में ‘भूकंप’! सेमीफाइनल से बाहर होते ही कप्तान और सिलेक्टर्स पर गिरेगी गाज


हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि रिंकू सिंह अपने पिता की खराब तबीयत के कारण घर लौट गए हैं और उम्मीद जताई गई थी कि वह जल्द ही टीम से दोबारा जुड़ेंगे. लेकिन अब उनके पिता के निधन की खबर के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू वर्ल्ड कप के आगामी मुकाबलों में खेल पाएंगे या नहीं. फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago