Bihar News: 20 नवंबर 2025 को बनी नई सरकार ने सात निश्चय-3 (2025-30) कार्यक्रम लागू किया है. इसके सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई कदम उठाए गए हैं.
राज्य में आमदनी बढ़ने के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे सड़कों पर पैदल चलने वालों को परेशानी होती है. सरकार का मानना है कि सुरक्षित और सम्मानपूर्वक सड़क पर चलना हर नागरिक का अधिकार है.
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जल्द ही फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए जेब्रा क्रॉसिंग भी चिह्नित जगहों पर बनाई जाएगी.
जहां जरूरत होगी वहां फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि लोग आसानी से सड़क पार कर सकें.
सरकारी और निजी वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बन सकें.
ग्रामीण और शहरी इलाकों में दुर्घटना-प्रवण स्थानों को चिन्हित कर वहां फुटपाथ और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इससे हादसों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें-UGC ने देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की, छात्रों को एडमिशन से पहले जांच की सलाह
परिवहन विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि पैदल यात्रियों को जल्द से जल्द ये सुविधाएं मिल सकें. सरकार को विश्वास है कि यह कदम लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाएगा और सड़क पर चलना सुरक्षित होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…