Srinagar CRPF vehicle accident: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से बड़ी दुखद खबर निकल करके सामने आ रही है. दरअसल शहर के बाहरी इलाके डगपोरा में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए.
अधिकारियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था. अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बुलेटप्रूफ बंकर सड़क से फिसलकर साथ लगती नहर में पलट गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया. जवानों को बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा
चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार सभी घायल जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. घायलों हुए जवानों में इनके नाम शामिल हैं:
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा नियंत्रण खोने की बात सामने आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक सड़क पर फिसलन या कोई अन्य कारण हो सकता है. पुलिस ने दुर्घटना वाली बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. इस तरह के हादसों को रोकने के लिए इलाके में सड़क सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…