बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. इस बार बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार पुलिस एसटीएफ के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए कुल चार अपराधियों को दबोच लिया. इनमें तीन लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए, जबकि एक कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
पहली कार्रवाई पानापुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने अचानक छापा मारा. इस दौरान महेश कुमार राय, मुकेश राम और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को शक है कि ये तीनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.
तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 1600 रुपये नकद, एक पहचान पत्र और सोने जैसा दिखने वाला एक हनुमानी लॉकेट बरामद किया गया. बरामद सामान से साफ है कि ये लोग किसी संगठित गतिविधि में शामिल हो सकते हैं.
इस मामले में पानापुर (मीनापुर) थाने में संबंधित धाराओं के तहत नया केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इनके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.
दूसरी कार्रवाई मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां STF ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी साहेबगंज मोड़ के पास से की गई, जहां आरोपी काफी समय से छिपकर रह रहा था.
आकाश कुमार पर साहेबगंज थाने में दर्ज कांड संख्या 287/23 के तहत लूट का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.
यह भी माना जा रहा है कि वह इलाके में हुई कई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहा है या कम से कम संदिग्ध भूमिका में रहा है.
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ हो रही है ताकि उनके पूरे नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित साजिशों का खुलासा किया जा सके.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 15 नेताओं पर गिरेगी गाज? हाईकोर्ट ने जारी की 2026 की स्टेटस रिपोर्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…