दुनिया

ममता के आगे हारा मौत का खौफ! भीषण भूकंप के बीच बेटी को महफूज रख खुद दुनिया छोड़ गईं फुटबॉलर की पत्नी

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए डबल भूकंप ने हजारों जिंदगियां लील ली. पूरा देश जैसे विरान दिखाई दे रहा है. इमारतें मलबे में बदल गई हैं और मलबे में फंसे 40 हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू होने का इंतजार कर रहे हैं. इस दर्दनाक आपदा के बीच एक बेहद ही भावुक करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक फुटबॉलर की पत्नी अपनी बेटी को बचाने के लिए खुद की जान गंवा बैठी. इसकी जानकारी खुद फुटबॉलर ने दी.

फुटबॉलर हेक्टर बेलो ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए लिखा,

मेरी अनमोल प्रेमिका ने दो शक्तिशाली भूकंपों के दौरान हमारी बेटी की जान बचाई. मैं अपनी बेटी को वो कहानी सुनाउंगा कि तुमने उसे कैसे बचाया. मेरी जान- कैसे तुमने हमारी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान दे दी. तुम एक बेहद बहादुर महिला थीं, जिसने अपनी आखिरी सांसें लेते हुए भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं छोड़ा.

वेनेजुएला के अखबार प्रेमिका की पहचान एंड्रिया के रूप में बताई है. जिसमें बताया गया है कि वो हेक्टर बेलो की पत्नी थीं.

अबतक 920 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

गौरतलब है कि राजधानी काराकस के पास आए दोहरे भूकंप में अबतक 920 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 3000 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. दुनिया के कई हिस्सों से बचाव दल वेनेजुएला की धरती पर उतरकर मलबे से जिंदगियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि फुटबॉलर हेक्टर काराकस में अपनी बेटी से अस्पताल में मिलने भी गए थे. जहां उन्होंने बताया कि इस भूकंप में उनके परिवार के कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. उनकी बेटी और मौसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

“मैं अपनी बेटी को कैसे समझाऊंगा”

इसके बाद उन्होंने एक और इंस्टा पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को ढाढस बंधाते हुए कहा, मैं हमारी बेटी को कैसे समझाऊंगा कि उसकी जान बचाने के लिए तुमने खुद की जान गंवा दी. वो भी तब जब मैं वहां मौजूद नहीं था. मैं यह कैसे अपनी बेटी को समझाऊंगा. मुझमें अभी हिम्मत नहीं है.

ये भी पढ़ें- गोवा से 8 गुना छोटा, फिर भी पीएम मोदी के लिए क्यों अहम है सेशेल्स? जानिए 155 द्वीपों वाले देश की रणनीति

इस दक्षिण अमेरिकी देश में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. रेस्क्यू करने वाले कर्मी और अधिकारी घायलों और मृतकों की पहचान में जुटे हुए हैं. अभी भी कई हजार लोग लापता हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

31 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago