Categories: देश

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट! Bihar के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी

Bihar Students Assaulted in Bengal: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ हुई मारपीट मामले में बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए पूरे मामले की जानकारी मांगी है और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा है।

बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है, “मामले के संबंध में कहना है कि आज 26 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें तथाकथित रूप से बिहार से परीक्षा देने गए छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने से मना करते हुए उनके साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। वायरल वीडियो सिलीगुड़ी का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को मेरे द्वारा आपके व्हाट्सएप नंबर पर भी फॉरवर्ड किया गया है।”

उन्होंने पत्र में आगे लिखा, “आपसे अनुरोध है कि इस संबंध में बिहार के छात्रों की सुरक्षा हेतु तथा इस घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।”

बिहार के छात्रों के साथ हुई मारपीट के मामले में बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से बात की है।

बिहार के छात्रों के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग छात्रों के कमरे में जबरन घुसते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यही नहीं, कुछ उनसे डॉक्यूमेंट्स भी मांगते हैं। जब छात्र इस बात का विरोध करते हैं तो वह उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाते हैं।

आईएएनएस

Recent Posts

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

3 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

4 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

38 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago