मनोरंजन

IIM-अहमदाबाद में एडमिशन लेने पर अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Nanda ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Navya Naveli Nanda: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायाक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, उन्होंने IIM-अहमदाबाद में एडमिशन लेने के बाद हुई ट्रोलिंग को लेकर करार जवाब दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया और नेगेटिविटी को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की है. उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों से नाराज नहीं होती हैं. उनकी जिम्मेदारी खुद के काम के प्रति है न की लोग क्या कह रहे हैं इस पर. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर उन्होंने क्या बताया है.

सोशल मीडिया को लेकर कही ये बात

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जब नव्या से पूछा गया कि IIM-अहमदाबाद में एडमिशन लेने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था तो वह कैसे इस नेगेटिविटी और फीडबैक को मैनेज करती हैं. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘सोशल मीडिया बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है, क्योंकि इसने कई लोगों को अपनी आवाज उठाने का मौका दिया है.’ उन्होंने सेशन के दौरान अपनी बात रखी और इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये प्लेटफॉर्म समाज में बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकता है.

ट्रोलिंग पर नव्या ने तोड़ी चुप्पी

श्वेता नंदा की बेटी नव्या ने आगे कहा, ‘अगर मैं लोगों के लिए कुछ काम करना चाहती हूं. तो मुझे छोटी मोटी बातों से नाराज नहीं होना चाहिए. ये जरूरी है कि मैं लोगों का फीडबैक स्वीकार करूं. ये चीजें मुझे बेहतर इंसान बनाती है. मैं ये भी मानती हूं कि मैं बहुत ही अलग जगह से आती हूं. लोगों के पास मौका भी है काफी कुछ कहने का. बस मेरा फोकस मेरे गोल्स पर रहता है. ताकी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकूं. मैं ऐसी नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहती हूं. मैं अपनी जर्नी में बस बेस्ट देना चाहती हूं.’

ये भी पढ़ें: ‘लापता लेडीज’ के बाद Oscars 2025 में शामिल हुई एक और हिंदी फिल्म, भारत नहीं इस देश की है ऑफिशियल एंट्री

एक्टिंग में रुचि नहीं रखतीं- नव्या नंदा

इस दौरान नव्या नंदा ने अपने पारिवारिक बैकग्राउंड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘हर किसी के पास अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक विरासत होती है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं वो कर सकती हूं जो चाहती हूं, जबकि देश के कई युवाओं का ये सपना अधूरा रह जाता है.’ उन्होंने ये भी साफ कि वो एक्टिंग में रुचि नहीं रखतीं. गौरतलब है सोशल मीडिया पर नव्या नंदा अपने पॉडकास्ट के लिए भी काफी फेमस हैं. उनके पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन आकर कई खुलासे कर चुके हैं.

नानी जया और मां श्वेता पर की बात

नव्या ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उनका परिवार उनके हर क्रेजी आईडिया को सपोर्ट करता है और जब उन्होंने पॉडकास्ट की बात की तो सब पहले दिन से उनके साथ थे. उन्होंने यह भी कहा कि वो इसे अपनी खुशकिस्तमती मानती हैं कि उनकी मां श्वेता और नानी जया बच्चन उनके पॉडकास्ट का हिस्सा बनने के लिए राजी हुईं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

UP MLC Election Results: कहीं बीजेपी का जलवा, तो कहीं सपा की सेंधमारी; वाराणसी में लाल बिहारी यादव ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…

1 minute ago

बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से आखिरी मौका, महिला पहलवानों की याचिका पर एक हफ्ते में देना होगा जवाब

WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…

3 minutes ago

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

21 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

23 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

24 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago