देश

Bihar: तेजस्वी यादव करेंगे 2025 में महागठबंधन को लीड, मैं पीएम पद की रेस में नहीं, बीजेपी को हराना मेरा लक्ष्य – नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन का नेतृत्व करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे. बिहार के सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव ही इस महागठबंधन को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक के दौरान ये बातें कहीं. इस बैठक में महागठबंधन के सभी सहयोगी शामिल हुए.

नीतीश कुमार के बयान से स्पष्ट हो गया है कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. अक्सर ही तेजस्वी के समर्थक उनको सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं. ऐसे में नीतीश के बयान के बाद यह काफी हद तक साफ हो गया है कि 2025 में महागठबंधन के बहुमत हासिल करने के बाद वह सीएम कुर्सी पर बैठ सकते हैं. दूसरी तरफ, नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि वे प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मेरा टारगेट बीजेपी को हराना है, पीएम बनना नहीं.

ये भी पढ़ें: Tawang Face Off: मीडिया में खबर नहीं चलती तो तवांग झड़प पर सरकार खामोश ही बैठी रहती- ओवैसी का निशाना

नीतीश कुमार के बयान के बाद बढ़ी हलचल

दूसरी तरफ, नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार में हलचल बढ़ी हुई है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में आने वाला दौर तेजस्वी यादव का है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ये नीतीश कुमार का निजी बयान है. जब महागठबंधन के कोर ग्रुप की बैठक होगी, उसमें यह फैसला लिया जाएगा.

दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अच्छा काम कर रहे हैं और उनको सूबे की चिंता है. वो रोजगार को लेकर भी चिंतित हैं और युवाओं के भविष्य को लेकर भी. रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर आगे बढ़ रहे हैं तो महागठबंधन भी आगे बढ़ेगा. ये पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर ये बातें कही हों. उन्होंने सोमवार को नालंदा में भी तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कही थी. इसके पहले भी वह मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसी बातें कर चुके हैं. हालांकि, एक बार फिर नीतीश कुमार के इस बयान के बाद हलचल बढ़ गई है.

कमल तिवारी

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

34 minutes ago