देश

VIDEO: वाह रे दारोगा जी! विजिलेंस टीम को देख मुंह में ठूस लिए रिश्वत के पैसे

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मामले में कार्रवाई करने की एवज में दारोगा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी. लेकिन उसे विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया. हैरानी की बात ये है कि दारोगा विजिलेंस की टीम के सामने ही पूरे रुपए निगल गया. साथ ही उनसे धक्का-मुक्की भी की. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फरीदाबाद (Faridabad) के सेक्टर-3 में तैनात दारोगा महेंद्र पाल के खिलाफ विजिलेंस विभाग को एक शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता शंभू नाथ ने दारोगा पर आरोप लगाया था कि उसके घर से रविवार देर रात किसी ने भैंस चुरा ली थी. जिसकी शिकायत पीड़ित ने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात दारोगा महेंद्र पाल से की, तो उन्होंने कार्रवाई करने के नाम पर 15 हजार रुपए रिश्वत में मांगे.

दारोगा से परेशान होकर पीड़ित ने की विजिलेंस में शिकायत

उन्होंने कहा कि दारोगा महेंद्र पाल और पीड़ित शंभू नाथ के बीच 10 हजार रुपये में बात बन गई. जिसके बाद पीड़ित ने पहले चार हजार रुपये दारोगा को दिए. फिर दो हजार रुपये दिए. उशके बाद पीड़ित शंभू नाथ ने दारोगा महेंद्र पाल से कहा कि उसके पास और रुपये नहीं हैं. लेकिन वो नहीं माने और पीड़ित से चार हजार रुपये और मांगे. दारोगा से परेशान होकर पीड़ित शंभू नाथ ने इस बात की शिकायक विजिलेंस विभाग से की. जिसके बाद विजिलेंस टीम ने दारोगा को ट्रैप करने का फैसला लिया.

विजिलेंस की टीम के सामने ही पूरे रुपये निगल गया आरोपी दारोगा

विजिलेंस टीम की योजना के तहत पीड़ित शंभू नाथ 4 हजार रुपए लेकर दारोगा से मिलने पहुंच गए. जैसे ही पीड़ित शंभू नाथ ने दारोगा महेंद्र पाल को पैसे पकड़ाए, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया. हालांकि इस दौरान हैरानी तो तब हुई जब दारोगा महेंद्र पाल विजिलेंस की टीम के सामने ही पूरे रुपये निगल गया.

ये भी पढ़ें : Delhi: इंटरनेशनल इमिग्रेशन रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करता था ठगी

बहरहाल, विजिलेंस विभाग की टीम ने आरोपी दारोगा महेंद्र पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago