देश

Bihar News: जमुई में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद तनाव, प्रशासन ने बंद किया इंटरनेट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को लेकर संबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. वहीं इंटरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच बढ़े तनाव के बाद एहतियातन यह फैसला लिया है.

पूरा मामला झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में स्थित एक शिव मंदिर के समीप का है. यहां एक हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं का आरोप है कि जब वे शाम को वापस लौट रहे थे तो बलियाडीह गांव के बीच में पहुंचते ही उन पर पथराव शुरू कर दिया गया. इस घटना के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत एक समुदाय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस आने के क्रम में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे से हमला किया गया. इसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार एवं अन्य दो जख्मी हुए तथा इनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया.

41 लोगों को किया गया नामजद

इस संबंध में झाझा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 41 लोगों को नामजद एवं 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया. इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. झाझा एवं जमुई में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक भी की गई है. शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है तथा संबंधित इलाकों में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है. पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं तथा संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं, आमजनों से शांति बनाए रखने एवं अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है.


ये भी पढ़ें: क्या इन भूकंप का संबंध नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से है? 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का संकेत?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago