Bharat Express DD Free Dish

क्या इन भूकंप का संबंध नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से है? 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का संकेत?

भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस घटना ने हमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की याद दिलाई, जिनमें से कई पहले सच साबित हो चुकी हैं.

Nostradamus and Baba Vanga

नास्त्रेदमस और बाबा वंगा (सोशल मीडिया)

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. ये झटके इतने तीव्र थे कि गहरी नींद में सो रहे लोग डर कर उठ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौलाकुआं के पास बताया जा रहा है. इस घटना ने हमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की याद दिलाई, जिनमें से कई पहले सच साबित हो चुकी हैं.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने अपनी कविताओं में कई बार प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की है. “धरती का हिलना” और “नदियों में उफान आना” जैसे वाक्यांश पर्यावरणीय उथल-पुथल के संकेत माने जाते हैं. 2025 में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के संदर्भ में यह भविष्यवाणी और भी प्रासंगिक लगती है.

समुद्र स्तर में वृद्धि, बर्फ का तेजी से पिघलना और मौसम में तेजी से हो रहे बदलावों को लेकर वैज्ञानिक भी कई बार चेतावनी दे चुके हैं. नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में जंगलों में आग, सूखा, विनाशकारी बाढ़ और भूकंप जैसी घटनाओं का उल्लेख किया है. इस लिहाज से आज का भूकंप और अन्य प्राकृतिक घटनाएं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के संकेत हो सकते हैं.


इसे भी पढ़ें- Earthquake in Delhi-NCR: इस बार कुछ अलग था भूकंप! रहस्यमयी तेज आवाज ने लोगों को चौकाया


बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियां अक्सर सच साबित होती रही हैं उन्होनें ने 2025 को लेकर कुछ गंभीर भविष्यवाणियां की थीं. उनके अनुसार, 2025 में यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध की शुरुआत होगी, जिसके परिणामस्वरूप महाद्वीप की अधिकतर आबादी नष्ट हो जाएगी.

इसके साथ ही रूस पूरी दुनिया पर राज करेगा. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए, बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी अस्थिरता का संकेत दे रही है. उन्होंने 2025 में प्राकृतिक आपदाओं की भी भविष्यवाणी की थी, जिनके अनुसार अमेरिका के पश्चिमी तट पर भूकंप आएगा और कई निष्क्रिय ज्वालामुखियों के फटने की संभावना भी है.

नास्त्रेदमस कौन थे?

माइकल डी नोस्ट्रेदेम जिन्हें नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता है, 16वीं सदी के प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी थे. उनकी रहस्यमय भविष्यवाणियां सदियों से सच साबित हो रही हैं. 1555 में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध किताब “लेस प्रोफेटीज” लिखी थी, जिसमें उन्होंने भविष्यवाणियों का उल्लेख किया था. उनका मानना था कि ये भविष्यवाणियां महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं, जैसे नेपोलियन का उदय, विश्व युद्धों और तकनीकी प्रगति, की दिशा को दर्शाती हैं.

बाबा वेंगा कौन थीं?

बाबा वेंगा एक बल्गेरियाई महिला जिनकी आंखों से देखने की क्षमता नहीं थी, लेकिन उन्होंने कई भविष्यवाणियां की थीं जो बाद में सच साबित हुईं. उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों में 9/11 हमले, राजकुमारी डायना की मौत और चेरनोबिल परमाणु आपदा जैसी घटनाएं शामिल हैं. उनकी भविष्यवाणियां विश्वभर में चर्चित हैं और लोग उन्हें एक अद्भुत भविष्यवक्ता मानते हैं.


इसे भी पढ़ें- Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराए लोग घरों से बाहर निकले


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read