बिहार में निजी वाहन चालकों को अब नहीं देना होगा टोल
Bihar Toll Tax News: बिहार में अब निजी वाहन रखने वाले मालिकों को सम्राट सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब बिहार में किसी भी निजी कार, बाइक या दूसरे निजी वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा. सम्राट चौधरी सरकार जल्द ही कैबिनेट के सामने यह प्रस्ताव रखेगी. प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बिहार में आम लोगों को टोल से मुक्ति मिल जाएगी.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 7 जुलाई 2026 को ऐलान किया था कि बिहार में अब आम लोगों को टोल से मुक्ति मिलेगी. इसके तहत स्टेट हाईवे और बड़े पुलों को निजी वाहनों के लिए टोल मुक्त किया जाएगा.
बिहार सरकार के इस योजना का फायदा अपने वाहन से रोजाना ट्रैवेल करने वाले लोगों को मिलेगा. अबतक स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर सभी वाहनों से टोल वसूला जाता रहा है. जिससे वाहन मालिकों की जेब पर काफी असर पड़ता है. अब नई योजना लागू होने पर सिर्फ कमर्शियल वाहनों को ही टोल देना होगा.
दरअसल किसी वाहन से टोल कितना लिया जाएगा यह सड़क की चौड़ाई पर निर्भर करेगी. सरकार ने एक फॉर्मूला तैयार किया है कि दो लेन से ज्यादा और 4 लेन से कम चौड़ी सड़क पर टोल का 60 प्रतिशत लिया जाएगा. 4 लेन और उससे ज्यादा पर 100 प्रतिशत टोल वसूला जाएगा. अगर सड़क 5.5 मीटर चौड़ी होगी तो उसपर 50 प्रतिशत टोल लिया जाएगा.
वहीं पुलों पर टोल अलग तरीके से लिया जाएगा, क्योंकि पुलों का निर्माण और रखरखाव करने में काफी पैसा खर्च होता है. इसलिए पुलों पर टोल ज्यादा लगेगा. नए नियमों के मुताबिक पुल की लंबाई को 10 से गुणा करने पर जितनी लंबाई आएगी, वाहनों से उतना टोल लिया जाएगा. अगर मान लीजिये कोई सड़क 20 किलोमीटर लंबी है और उसपर 2 किलोमीटर का पुल है, तो उसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर मानी जाएगी.
ये भी पढ़ें- नए लोग आएं…; क्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? ऑफिस ने डिकोड किया बयान
सरकार ने व्यवसाइक वाहनों के लिए टोल की दर भी तय कर दी है. यह वाहनों के आकार और उसकी धुरी पर तय करेगा कि उस वाहन को कितना टोल देना होगा. छोटे कमर्शियल वाहनों को 2 रुपये प्रति किलोमीटर और बड़े वाहनों जैसे बस या ट्रक को 4.25 रुपये प्रति किलोमीटर के दर से टोल देना होगा. वहीं भारी मशीनों को ढोने वाले वाहनों या 6 धुरी वाली गाड़ियों को 6.65 रुपये प्रति किलोमीटर के दर से टोल देना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…