देश

G20 Meeting in Patna: बिहार की राजधानी पटना 22-23 जी20 बैठक की मेजबानी करेगा, जानिए क्या होगा खास

G20 Meeting in Patna: जून माह में पटना जी20 समूह की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करेगा. इस दौरान, बैठक में हिस्सा लेने आ रहे प्रतिनिधियों के उद्घाटन सत्र से एक दिन पहले आधुनिक बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने की संभावना है. बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 22-23 जून को श्रम भागीदारी समूह की दो दिवसीय जी20 बैठक में करीब 150 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि 21 जून को पटना पहुंचेंगे और बिहार की राजधानी के तीन आलीशान होटलों में ठहरेंगे। उसी दिन शाम को उनके बिहार संग्रहालय का भ्रमण करने की भी संभावना है.

पटना में 22-23 जून को G20 की बैठक
अधिकारी के मुताबिक, “22 जून को गांधी मैदान के पास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में बैठक की शुरुआत होगी। उसी दिन, प्रतिनिधियों के लिए इस केंद्र में स्थित बापू सभागार में एक भव्य रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को शहर में एक और दौर की बैठक होगी।” अधिकारी ने कहा कि पटना संग्रहालय, जिसकी 95 साल पुरानी इमारत को मरम्मत के वास्ते एक जून से तीन महीने के लिए आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है, वहां बड़ी संख्या में रखी प्राचीन कलाकृतियां, दुर्लभ चित्र और 20 करोड़ साल पुराना जीवाश्मित पेड़ का तना पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है. बिहार संग्रहालय का सबसे विशेष आकर्षण दीदारगंज यक्षी है जिसे कुछ वर्ष पूर्व पटना संग्रहालय से बेली रोड स्थित बिहार संग्रहालय में कई और प्राचीन कलाकृतियों के साथ स्थानांतरित किया गया था.

इसे भी पढें : शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- गुलामी की मानसिकता से दिलाई मुक्ति

जी20 की बैठक के लिए पटना तैयार
फरवरी महीने में बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, “हम मुख्य कार्यक्रम (जी20 बैठक) के अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत प्रतिनिधियों को पुराने पटना संग्रहालय और आधुनिक बिहार संग्रहालय का भ्रमण कराने की योजना बना रहे हैं। अगर वे नालंदा या कुछ अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहेंगे, तो हम यात्रा कार्यक्रम तैयार समय इन जगहों को भी ध्यान में रखेंगे।” अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रतिनिधि सिर्फ पटना के पर्यटन स्थलों का ही दौरा करेंगे। वे सिख तीर्थस्थल, पटना साहिब भी जा सकते हैं.

बिहार कला एवं संस्कृति विभाग को जी20 बैठक के आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। विभाग प्रतिनिधियों को उनकी पटना यात्रा के दौरान एक सुखद अनुभव देने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पटना में जी20 समूह की बैठक पहले मार्च की शुरुआत में होनी थी, लेकिन बाद में इसे जून में आयोजित करने की योजना बनाई गई। पटना एक ऐतिहासिक शहर है, जहां मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र अवस्थित थी।
पर्यटन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि जी20 बैठक के लिए अन्य स्थानों के अलावा ऐतिहासिक शहरों को चुनने के पीछे का विचार ‘विरासत स्थलों की तरफ ध्यान आकर्षित करना’ है. भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत हंपी और खजुराहो सहित देशभर के 55 शहरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित किए जाने की योजना है.

– भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

4 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

26 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

34 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

51 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

60 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

1 hour ago