देश

UP Politics: राहुल गांधी को मिला मायावती का समर्थन, भाजपा-सपा पर साधा निशाना

UP News: अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर जहां भाजपा पहले ही उनके ऊपर हमलावर है तो वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है और पूरी तरह से उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मायावती ने भाजपा और सपा पर करारा हमला बोला है. बसपा को यूपी में कानून का राज स्थापित करने वाला बताया है. हालांकि अपने बयान में कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा है.

बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा अमेरिकी दौरे में भारत के करोड़ों दलितों व मुस्लिम समाज की दयनीय दशा एवं उनके जान-माल, मजहब की असुरक्षा आदि के बारे में दिया गया बयान ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसके लिए केन्द्र में कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की रही सरकारें पूर्ण रूप से दोषी हैं.”

ये भी पढ़ें- Sakshi Murder Case: साहिल खान को लेकर बुलंदशहर पहुंची दिल्ली पुलिस, बुआ के घर मिला अहम सुराग

इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा है, “देश में यूपी सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी अथवा सपा की, बहुसंख्यक बहुजन समाज के गरीबों व वंचितों पर हर स्तर पर अन्याय-अत्याचार व शोषण आम बात है, जबकि यूपी में केवल बीएसपी की रही सरकार में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सबके साथ न्याय किया गया.”

तो वहीं लगातार तीसरा ट्वीट करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, “साथ ही, राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु अनवरत व अनगिनत साम्प्रदायिक दंगों व जातिवादी घटनाओं के काले अध्यायों से इतिहास भरा है, जिसके लिए आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, किन्तु इन कारणों से इन वर्गों के लोग अपना हितैषी संविधान होने के बावजूद लगातार शोषित-पीड़ित व लाचार हैं.”

जानें क्या कहा था राहुल गांधी ने

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने कहा था कि, आज भारत में गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बात में ये भी कहा था कि, “भारतीय एक-दूसरे से नफरत करने में विश्वास नहीं करते. कुछ लोगों का एक छोटा समूह है जो व्यवस्था और मीडिया को नियंत्रित करता है, वह नफरत की आग भड़का रहा है.” इसी के साथ भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा था कि, ‘‘ हम यह भी महसूस कर रहे थे कि राजनीतिक रूप से कार्य करना काफी कठिन हो गया है. इसलिए हमने भारत के सबसे दक्षिणी सिरे से लेकर श्रीनगर तक पदयात्रा का फैसला किया. बीजेपी लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.’’ इसी के साथ इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago