देश

बिकरू कांड: अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को इन शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 30 महीने बाद जेल से आएगी बाहर

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कानपुर के बिकरू कांड (Bikru Kand) में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे (Khushi Dubey) को शर्तों के साथ जमानत दे दी है. खुशी दुबे को सप्ताह में एक दिन थाने में हाजरी लगानी होगी. इस दौरान यूपी सरकार ने जमानत का विरोध किया. सरकार ने कहा कि इनपर पुलिस पर फायरिंग के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है, साथ ही जेल में उन्होंने दूसरे कैदियों के साथ बहुत झगड़े किए है.

बिकरु कांड (Bikru Kand) 2 जुलाई को हुआ था, महज कुछ ही दिन पहले  29 जून 2020 को खुशी दुबे (Khushi Dubey) ने अमर दुबे से शादी की थी. यानी शादी के तीन दिन बाद ही बिकरू कांड को अंजाम दिया गया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस वारदात में खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था, क्योंकि पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जी सिम रखने के मामले में केस दर्ज किया था. इस दौरान पता चला कि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर खुशी उस समय नाबालिग थी.

ये भी पढ़े: Azam Khan: आजम खान और विधायक बेटे अब्दुल्ला को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने ठुकराई सपा नेता की ये मांग

खुशी दुबे समेत तीन लोगों को मिल चुकी है जमानत

बदा दें कि साल 2020 में 2 जुलाई को कानपुर जिले के चौबेपुर थाना इलाके के बिकरू (Bikru Kand)  गांव में गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके साथियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर घात लगाए आरोपियों ने हमला कर दिया था. इस वारदात में आरोपी अमर दुबे (Amar Dubey) की नवविवाहिता पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. खुशी 30 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी. इस केस में खुशी दुबे को लेकर तीन लोगों को जमानत मिल चुकी है.

अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढ़ेर

गौरतलब है कि वारदात के छह दिन बाद 8 जुलाई 2020 को यूपी के हमीरपुर जिले में यूपी एसटीएफ (UP STF) और स्थानीय पुलिस (Police) ने एनकाउंटर में विकास दुबे गैंग के शातिर अपराधी अमर दुबे को मार गिराया था. अमर दुबे 25 हजार का इनामी था. विकास दुबे के हथियार खरीद-फरोख्त में भी इसकी भूमिका रहती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago