देश

जिंदा बाप बना ‘भूत’! भू-माफिया ने डकारी करोड़ों की जमीन, सवालों में बिलासपुर रजिस्ट्री ऑफिस और थाना

Land Fraud in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भ्रष्टाचार और सिस्टम की नाकामी का एक ऐसा रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित इंसान खुद को जिंदा साबित करने के लिए ‘लाश’ की तरह दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. यहां भू-माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि उन्होंने नाबालिग बच्चों की करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए उनके जीवित पिता को ही सरकारी दस्तावेजों में ‘मृत’ घोषित कर दिया. अब यह पीड़ित पिता पुलिस और प्रशासन के सामने अपनी सांसों का सबूत लेकर खड़ा है, लेकिन सिस्टम की आंखें बंद हैं.

कागजों में मौत, हकीकत में दौड़ (Bilaspur Land Fraud)

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. रायगढ़ निवासी मनीष कुमार शुक्ला के तीन नाबालिग बच्चों के नाम पर सकरी इलाके में बेशकीमती जमीन थी. आरोप है कि जांजगीर-चांपा निवासी भू-माफिया अखिलेश कुमार पांडेय और उसके साथियों ने एक गहरी साजिश रची. उन्होंने दस्तावेजों में हेराफेरी कर मनीष शुक्ला को ‘स्वर्गीय’ (मृत) बता दिया और उनके नाबालिग बच्चों की जमीनों की रजिस्ट्री करवा ली. हैरानी की बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर राजस्व विभाग तक, किसी ने भी इस फर्जीवाड़े को नहीं पकड़ा, जो मिलीभगत की ओर इशारा करता है.

थाने की दहलीज पर ‘जिंदा लाश’

मनीष शुक्ला का आरोप है कि वे 22 दिसंबर से लगातार सकरी थाने के चक्कर काट रहे हैं. पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए, दस्तावेज भी लिए, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई. रसूखदारों के दबाव में पुलिस पीड़ित को ही टाल रही है. थक-हारकर अब मनीष शुक्ला ने एसपी (SP) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें: मुश्किलें टली हैं खत्म नहीं हुईं: ‘अब बहाना नहीं चलेगा..’, राहुल गांधी को सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का नया फरमान

माफिया का सिंडिकेट (Land Mafia In Bilaspur)

यह मामला सिर्फ एक जमीन के टुकड़े का नहीं, बल्कि उस सिंडिकेट का है जो प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है. जीवित व्यक्ति को मृत बताकर जमीन बेचना बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है. अब सवाल यह है कि क्या बिलासपुर पुलिस इस ‘जिंदा लाश’ को न्याय दिला पाएगी या भू-माफियाओं का रसूख कानून पर भारी पड़ेगा?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

1 hour ago