देश

Jharkhand: झारखंड में ‘श्रद्धा’ जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फॉरेंसिक जांच के लिए पहुंची टीम

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. जहां एक महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. उसके बाद महिला के कई टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. महिला के कुछ अंग एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पड़े हुए मिले तो कुछ अंग दूसरी जगहों पर मिले. शनिवार शाम को इस घटना की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के अंगों को पहले अपने कब्जे में लिया. जिसके बाद पुलिस महिला के और भी टुकड़ों की भी जांच में जुट गई. खबरों के मुताबिक, मृतका ने लव मैरिज की थी. पुलिस की जांच के मुताबिक प्रमी ने महिला से दूसरी शादी की थी. जिसके कुछ समय बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने प्रेमी दिलदार को गिरफ्तार कर लिया है.

SP अनुरंजन किस्पोट्टा इस मामले पर क्या कहा

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने इस मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतका का नाम रुबिका पहाड़िन था. वह दिलदार नामक शख्स की दूसरी पत्नी थी. दोनों एक दूसरे को पिछले 2 सालों से जानते थे. एसपी ने बताया कि रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता चल रही थी. उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसके शव के कई टुकड़े बरामद किए गए. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में आज भी गिरावट, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

क्या था पूरा मामला ?

साहिबगंज में दिलदार नाम के एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 साल की पत्नी रबिका पहाड़िन की बरहेमी से हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी के शव को कटर से 12 टुकड़ों में काट दिया. मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी. उसने दो साल पहले की करीब दिलदार नाम के शख्स से प्रेम विवाह किया था और वो उसकी दूसरी पत्नी थी. शादी के बाद वो पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती लगी. कुछ दिन के बाद से ही वो अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था. जिसके बाद उसने परेशान होकर महिला की हत्या करने का प्लान बना लिया. जिसके बाद उसने घटना को अपने प्लान के तहत अंजाम दे दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago