देश

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की शुभकामनाएं

पीएम के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अथक प्रयासों और समर्पण से भारत की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. हमारी सरकार दिल्ली में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को और अधिक समृद्ध करने की दिशा में आपके मार्गदर्शन में निरंतर कार्यरत है. प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.

राजस्थान के सीएम का संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: खंडवा दुर्ग विसर्जन हादसे में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; अनुग्रह राशि ऐलान

केंद्रीय मंत्रियों की बधाई

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे ऊर्जावान साथी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता संतोषी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो. आपका जीवन राष्ट्रसेवा, लोक-कल्याण और समाज उत्थान के संकल्पों से सतत आलोकित होता रहे.

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और यूं ही राष्ट्र के विकास और उत्थान में अपना योगदान देते रहें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

25 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

36 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago