देश

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी. आदित्य साहू राज्यसभा सांसद हैं और संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. भाजपा ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी की नियुक्ति रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गई है. इस संबंध में पार्टी की ओर से पत्र जारी किया गया है.

पार्टी ने जारी किया पत्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ती पत्र जारी किया. इसमें उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदित्य साहू, सांसद राज्य सभा को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. आदित्य की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गई है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

आदित्य साहू का अनुभव

भाजपा ने आदित्य साहू की नियुक्ति के साथ ही झारखंड में अपने संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है. आदित्य की जिम्मेदारी होगी कि वे झारखंड में भाजपा को और अधिक मजबूत करें और संगठन को सक्रिय बनाएं. साहू राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें झारखंड प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें: JNU ने दोहराया इतिहास! ‘रावण दहन’ पर महासंग्राम; दशहरा बना राजनीतिक दंगल

आदित्य साहू को 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने झारखंड से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था. उसके बाद वह निर्विरोध सांसद चुने गए थे. इस नई जिम्मेदारी से पहले वे झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में पार्टी के लिए काम कर चुके हैं. फिलहाल, कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार रॉय झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. उन्हें यह जिम्मा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दी गई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

32 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

37 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

50 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

59 minutes ago