लॉरेंस बिश्नोई.
गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बिश्नोई समाज ने लॉरेंस बिश्नोई को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये संगठन लॉरेंस बिश्नोई के परिवार द्वारा पंजाब में संचालित किया जा रहा है.
बिश्नोई समाज ने बीते सोमवार (28 अक्टूबर) को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से लॉरेंस को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का अध्यक्ष घोषित किया गया. बिश्नोई समाज की ओर से दावा किया गया है कि उनके समाज के हर व्यक्ति की तरह लॉरेंस बिश्नोई भी पर्यावरण और पशुओं से प्रेम करता है. इसी के चलते उसे अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
इसके अलावा हिंदू सेना की ओर से एक प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने लॉरेंस बिश्नोई को हिंदू सेना की सदस्यता देने के साथ ही उन्हें इस संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि लॉरेंस का कार्य क्षेत्र पूरा देश होगा.
बता दें कि एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी. लॉरेंस बिश्नोई फिल्म अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकियां देने के मामले में चर्चा में आया था. बिश्नोई समाज की ओर से दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने काला हिरण का शिकार किया था, जिसकी वजह से लॉरेंस उनका दुश्मन बन बैठा है.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…