Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिश्नोई समाज का बड़ा ऐलान, लॉरेंस को बनाया युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू सेना ने भी दिया पद

हिंदू सेना की ओर से एक प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने लॉरेंस बिश्नोई को हिंदू सेना की सदस्यता देने के साथ ही उन्हें इस संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है.

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई.

गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बिश्नोई समाज ने लॉरेंस बिश्नोई को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये संगठन लॉरेंस बिश्नोई के परिवार द्वारा पंजाब में संचालित किया जा रहा है.

लॉरेंस को बनाया अध्यक्ष

बिश्नोई समाज ने बीते सोमवार (28 अक्टूबर) को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से लॉरेंस को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का अध्यक्ष घोषित किया गया. बिश्नोई समाज की ओर से दावा किया गया है कि उनके समाज के हर व्यक्ति की तरह लॉरेंस बिश्नोई भी पर्यावरण और पशुओं से प्रेम करता है. इसी के चलते उसे अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

हिंदू सेना ने नियुक्त किया प्रभारी

इसके अलावा हिंदू सेना की ओर से एक प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने लॉरेंस बिश्नोई को हिंदू सेना की सदस्यता देने के साथ ही उन्हें इस संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि लॉरेंस का कार्य क्षेत्र पूरा देश होगा.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: पत्रकारों की एक लिस्ट हुई थी वायरल और मच गया बवाल, Crime Branch ने दर्ज की FIR, यहां जानें माजरा क्या है

बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया नाम

बता दें कि एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी. लॉरेंस बिश्नोई फिल्म अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकियां देने के मामले में चर्चा में आया था. बिश्नोई समाज की ओर से दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने काला हिरण का शिकार किया था, जिसकी वजह से लॉरेंस उनका दुश्मन बन बैठा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital