पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) ने ऑनलाइन शतरंज (Online Chess) समुदाय के 60,000 से अधिक खिलाड़ियों को हराकर एक खास ‘Vote Chess’ मैच जीता. यह मैच 30 सितंबर से शुरू हुआ था और आनंद ने अपने सफेद मोहरों के साथ केवल 24 चालों में खेल का अंत चेकमेट से किया.
यह मुकाबला 1999 के मशहूर कास्पारोव बनाम वर्ल्ड मैच की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव (Garry Kasparov) ने MSN नेटवर्क पर 50,000 से अधिक खिलाड़ियों के खिलाफ खेला था. कास्पारोव ने चार महीने और 62 चालों के बाद उस मैच को जीता. इसे “शतरंज के इतिहास का सबसे बड़ा गेम” कहा गया था.
Chess.com द्वारा आयोजित इस अनोखे मैच में आनंद के विरोधियों को हर चाल के लिए वोट करने का मौका मिला. दोनों पक्षों को अपनी चाल चलने के लिए पूरे दिन का समय मिलता था. इस दौरान आनंद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अपने विरोधियों पर दबाव बनाए रखा. आनंद के विरोधी टीम, यानी ‘द वर्ल्ड टीम’, को काले मोहरे मिले थे और उन्हें हर चाल के लिए 24 घंटे में वोट करना होता था.
वर्ल्ड टीम को चार कोचों का समर्थन प्राप्त था: आईएम तान्या सचदेव, आईएम सागर शाह, आईएम कोस्त्या कवुत्स्की, और एफएम जेम्स कैंटी. टीम के खिलाड़ी Chess.com के कमेंट सेक्शन में आपस में रणनीति और विचार साझा कर सकते थे, ताकि आनंद को हराने की कोशिश कर सकें. हालांकि, आनंद ने अपने अनुभव और बेहतरीन चालों से खेल का अंत 24 चालों में कर दिया और वर्ल्ड टीम को चेकमेट कर दिया.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट पिच को सुखाने के इस तरीके को देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, यकीन न हो तो ये वीडियो देखें
-भारत एक्सप्रेस
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…
Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…
MODI GOVT VB-G RAM JI SCHEME RURAL REVOLUTION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047'…
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…