देश

भाजपा ने निकाय चुनाव में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए

Urban Local Bodies Election 2023: उत्तर प्रदेश में 13 मई को हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक तौर पर अति जटिल क्षेत्र पूर्वांचल सहित समूचे प्रदेश में अपने जीत का परचम लहरा दिया है. सूबे में क्लीन स्वीप करते हुए एकतरफा 17 के 17 सभी मेयर भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित हुए हैं तो वहीं 199 नगर पालिका परिषद में से 144 के अध्यक्ष और 544 नगर पंचायतों में से 283 के अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बने हैं.

भारतीय जनता पार्टी का ट्रिपल इंजन सरकार का फार्मूला काफी हद तक कामयाब रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने भारत एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में बताया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वस्पर्शी, पारदर्शी व स्थिर प्रशासन की वजह से है. भाजपा के अनगिनत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत हमारे नगर विकास विभाग में और नगर निकायों में काम करने वाले सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम है। उसमें भी सबसे ज़्यादा श्रेय सुबह 5 बजे से उठकर सफ़ाई करने वाले सफ़ाई कर्मी साथियों को जाता है. अबतक के इतिहास में पहली बार सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर निर्वाचित हुए हैं.

उसी प्रकार नगरपालिका और नगर पंचायत में 2017 के चुनाव की अपेक्षा दो से ढ़ाई गुना ज़्यादा सीटों का आना बहुत ही अच्छा संकेत है. यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है. हमारे कार्य के लिए आज वोट के स्वरूप में जनता का आशीर्वाद मिला है, इसके बल पर हम और भी अच्छा कार्य आगे करेंगे. यह परिणाम अपने प्रेरणा श्रोत नेतृत्व को समर्पित है वहीं यह हमारे नगर निकायों में काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मियों को समर्पित है जो सुबह पाँच बजे से उठकर सर्दी, गर्मी और बरसात देखे बिना, दिन या रात देखे बिना अनवरत, निरंतर सफ़ाई कार्य करके जनता का मन जीत लिए हैं.

इतना ही नहीं पिछले साल पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है. फ़रवरी 2023 में G20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये हुए देश और विदेश के लोग UP के नगरों की सफ़ाई-स्वच्छता-सुंदरता के कायल होकर गये. लोगों ने यहाँ तक कहा कि यूपी की स्वच्छता के चलते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है.

शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा का यह विजय रथ लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा है, लोकसभा चुनावों में और भी ज़्यादा कमल खिलेंगे. इस यह परिणाम ऊपर से नीचे तक, दिल्ली-लखनऊ के डबल इंजन से निकायों तक कुशल, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि अब ट्रिपल इंजन लग गया है, अब राज्य के नगरीय क्षेत्रों का और भी बेहतर और त्वरित विकास होगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

11 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

32 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

55 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago